सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र नादौन में भाजपा को बड़ा झटका : 6 वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भाजपा छोड़कर अब कांग्रेस में शामिल

by

नादौन : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र नादौन में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। नादौन मंडल के छह वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भाजपा छोड़कर अब कांग्रेस में शामिल हो गए। इन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में आस्था जताई है। लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस द्वारा भाजपा को झटके देने की तैयारी के तहत इसे देखा जा रहा है ।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में जलाड़ी के प्रधान जगमोहन (मणी), विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा, बेहरड़ के उपप्रधान रफीक पोसवाल , भाजपा के एक्स सर्विसमेन सेल के झरेड़ी बूथ के संयोजक अजय ठाकुर, भाजपा के टिल्लू बूथ के अध्यक्ष आशीष परमार व भाजपा के अल्पसंख्यक सेल के जिला उपाध्यक्ष रशूल मोहम्मद को पटका पहनाकर कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया। रफीक पोसवाल पूर्व भाजपा विधायक विजय अग्निहोत्री के पीए रह चुके है । कांग्रेस में शामिल होने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने भाजपा के लिए वर्षों तक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया, लेकिन इस्तेमाल करने के अलावा उनकी कोई कद्र नहीं हुई।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में बीते साल दिसंबर में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी 68 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने 40 सीट पर जीत का परचम लहरा कर जयराम ठाकुर की अगुवाई वाली भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया था। भाजपा को 23 सीटें मिली थी, जबकि तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी। आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उसके हिस्से में एक भी सीट नहीं आई।इस मौके पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस में शामिल हुए सभी युवा साथियों को उचित मान-सम्मान मिलेगा। वह समर्पित होकर कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य करें। विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

400 करोड़ की लागत से लमलैहड़ी में बन रहा इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंटः मंत्री वीरेंद्र कंवर

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने ऊना व डोहगी में की पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक ऊना: 5 अगस्त 2022- कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत लमलैहड़ी में 400 करोड़ रुपए की...
हिमाचल प्रदेश

काॅलेजों व आईटीआई में एसओपी की अनुपालना के लिए निरीक्षण अधिकारी नियुक्त

ऊना : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि जिला में प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत महाविद्यालयों व छात्रावासों में कोविड सुरक्षा नियमों की अनुपालना का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रशिक्षुओं को स्वर : व्यंजन और विशेष चिह्नों का गहन अभ्यास , टांकरी लिपि प्रशिक्षण कार्यशाला का तृतीय दिवस संपन्न

चम्बा क्षेत्रीय टांकरी स्वरूप पर विशेष बल एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) : हिम संस्कृति शोध संस्थान एवं राजकीय महाविद्यालय सलूणी जिला चम्बा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की टांकरी लिपि प्रशिक्षण कार्यशाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर में 60 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पीएम मातृ वंदना योजना की जानकारी

पात्र गर्भवती व धात्री महिलाओं का समय पर पंजीकरण सुनिश्चित करने पर जोर कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर योजना का लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश एएम नाथ। भरमौर  : महिला एवं बाल विकास विभाग,...
Translate »
error: Content is protected !!