सुक्खू को सुनाई खरी-खोटी : मंच पर पूर्व जिला अध्यक्ष भिड़ गई सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से

by

हमीरपुर : महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन लता ने सुखविंद्र सिंह सुक्खू को खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि आप नहीं जानते कि हम भी कांग्रेस से जुड़े हैं। उन्होंने आरोप जड़ा कि वीरभद्र सिंह का समर्थक होने की वजह से सुक्खू ने अपने संबोधन में उनका नाम तक नहीं लिया।
उन्होंने आरोप जड़ा कि वीरभद्र सिंह का समर्थक होने की वजह से सुक्खू ने अपने संबोधन में उनका नाम तक नहीं लिया। उन्हें सुक्खू ने दरकिनार करने की कोशिश की है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने सुक्खू को सख्त लहजे में चेतावनी दी कि इस विषय को कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से उठाया जाएगा। मंच पर हंगामा होते देख कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने बीच बचाव करते हुए मामले को शांत करने की कोशिश की ताकि मामला और न बिगड़ जाए।
वहीं, सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उन्हें आश्वस्त किया कि दोबारा ऐसा नहीं होगा और उनको पूरा सम्मान दिया जाएगा। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने सुक्खू का पन्याली चौक पर भव्य स्वागत किया। युवाओं ने बाइक रैली निकाली। जनसभा को संबोधित करते हुए सुक्खू ने कहा कि नादौन का विकास ही उनका लक्ष्य है। उन्होंने महंगाई पर केंद्र सरकार को कोसते हुए कहा कि जो गैस सिलैंडर 400 रुपये का मिलता था, भाजपा सरकार के समय 1,100 रुपये में मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार आने पर ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) लागू कर दी जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंडोह में विद्यार्थियों ने ली सेल्फियां : स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत स्थापित किए गए हैं सेल्फी प्वाइंट

मंडी, 2 जनवरी। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम मंडी ओम कांत ठाकुर ने बताया सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को नोबेल कॉलेज ऑफ एजुकेशन पंडोह और राजकीय वरिष्ठ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईएचएम हमीरपुर के विद्यार्थियों की कई बड़ी कंपनियों में हुई प्लेसमेंट

बहुत ही शानदार रहा है होटल प्रबंधन संस्थान का प्लेसमेंट रिकॉर्ड : अभिषेक गर्ग इस वर्ष विभिन्न डिग्री एवं डिप्लोमा कोर्सों में प्रवेश के लिए आवेदन 25 मार्च तक एएम नाथ। हमीरपुर 20 मार्च।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देह व्यापार की सरगना सोनू पंजाबन – जानें कौन है : सोनू पंजाबन को 24 साल कैद की सुनाई थी सजा , सजा निलंबित करने की अर्जी खारिज

रोहित भदसाली।  दिल्ली :  सोनू पंजाबन एक बार फिर सुर्खियों में हैं. दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को सोनू पंजाबन उर्फ ​​गीता अरोड़ा की सजा निलंबित करने की अर्जी खारिज कर दी थी. सोनू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घायलों को उठाया, एम्बुलेंस मंगवाई और AIMS बिलासपुर भेजा : महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी ने पेश की इंसानियत की मिसाल

एएम नाथ। बिलासपुर :  सनौर बिलासपुर के पास बाइक दुर्घटना में दो बाइक सवार घायल होने की घटना के दौरान वहां से गुजर रही महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी ने दोनों घायलों को...
Translate »
error: Content is protected !!