सिधू मुसेवाला के पिता का आरोप : पंजाब पुलिस के डीजीपी गैंगस्टर की आपसी लड़ाई सिद्ध करने की कोशिश, बिल्कुल गलत

by

मूसेवाला की हत्या की जांच के पिता ने उच्च स्तरीय जांच की मांग….तो कांग्रेस उच्चतम न्यायालय जाने को तैयार।

गढ़शंकर – पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला उर्फ शुभदीप सिंह की हत्या मामले की जांच उच्चतम न्यायालय के सिटिंग न्यायधीश से कराने की मांग उनके पिता बलकौर सिंह सिधू मुसेवाला ने पंजाब के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर की है। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए लिखा कि उसके बेटे की हत्या को पंजाब पुलिस के डीजीपी गैंगस्टर की आपसी लड़ाई सिद्ध करने की कोशिश की है जोकि बिल्कुल गलत है।

कांग्रेस हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रही है। पार्टी ने मूसेवाला की सुरक्षा में कमी करने पर सवाल उठाए हैं। इसके अलावा पंजाब कांग्रेस मामले को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मिलने की तैयारी कर रही है। मूसेवाला की रविवार को जवाहरके गांव में गोलियां मारकर हत्या कर कर दी गई थी। खास बात है कि राज्य सरकार ने एक दिन पहले ही उनकी सुरक्षा वापस ली थी।

पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह वडिंग ने कहा, ‘क्यों उनकी (सिद्धू मूसेवाला) की सुरक्षा को कम कर दिया गया था? दो महीनों में कबड्डी खिलाड़ी समेत 40-45 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हम केंद्रीय गृहमंत्री, राज्यपाल से मिलेंगे और हाईकोर्ट में भी अपील करेंगे।’ वडिंग पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ मूसेवाला के परिवार से मिलने पहुंचे थे।

पंजाब सरकार को बर्खास्त करने की मांग….

वहीं मूसेवाला की हत्या को लेकर कांग्रेस ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को बर्खास्त करने की रविवार को मांग की। वडिंग ने कहा था कि भगवंत मान सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा वापस लेने के बाद ही उन्हें मानसा में गोलियों से छलनी कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने शासन करने का नैतिक अधिकार खो दिया है और इसे बर्खास्त किया जाना चाहिए।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के होनहार नेता और प्रतिभाशाली गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से वह बहुत दुखी और स्तब्ध हैं। गांधी ने कहा, ”मूसेवाला के प्रियजनों और दुनियाभर के उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।” कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ”प्रतिभाशाली गायक सिद्धू मूसेवाला जी की हत्या की खबर बहुत कष्टदायी है। इसने हम सभी को स्तब्ध कर दिया।”

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में मूसेवाला मानसा से कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरे थे, लेकिन आप उम्मीदवार विजय सिंगला के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सुंदर आश्रम में मूक बधिर वरिष्ठ नागरिकों का स्वागत समारोह सफलतापूर्वक संपन्न : खन्ना  

पदम् पासी के नेतृत्व में देशभर से पधारे मूक बधिर लोगों का लाला सुंदर दास कपूर चेरिटेबल सोसाइटी ने किया भव्य स्वागत – खन्ना होशियारपुर 2 दिसंबर : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बन गया संन्यासी 36 लाख का पैकेज और 4 साल का रिलेशनशिप छोड़कर , महाकुंभ में आए IIT Baba ने बताई अपनी लव स्‍टोरी

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक उत्सव महाकुंभ का आयोजन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहा है। देश-विदेश से आए श्रद्धालु यहां पर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। नागा बाबाओं, अघोरियों...
article-image
पंजाब

लोकों का विश्वास, विकास की नई शुरुआत: डॉ. रवजोत

स्थानीय निकाय मंत्री ने चुने गए प्रतिनिधियों को दी बधाई होशियारपुर, 20 दिसंबर : स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने ज़िला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों में चुने गए सभी उम्मीदवारों को हार्दिक...
article-image
पंजाब

पेड़ों के महत्व को समझाने के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : सत श्री अकाल दोआबा द्वारा माई भारत होशियारपुर के दिशा-निर्देश पर मैरी गोल्ड पब्लिक स्कूल में “इक रुक्ख मां दे नाम“ कार्यक्रम के तहत पेड़ों के महत्व को समझाने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!