सुक्खू जीजा मनदा नी, सोरयां दी सुनदा नी : जसवां परागपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने के नारे लगाए

by

जसवां : विधानसभा जसवां परागपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोटला बेहड़ और रक्कड़ में दो एसडीएम कार्यालय बंद करने के विरोध में ‘सुक्खू जीजा मनदा नी, सोरयां दी सुनदा नी’ के नारे लगाए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व उद्योग मंत्री तथा वर्तमान भाजपा विधायक विक्रम ठाकुर की अगुवाई में जसवां और रक्कड़ में जन आक्रोश रैली निकाली। रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और संबंधित तहसीलदारों के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। इस दौरान भाजपा विधायक बिक्रम ठाकुर ने कहा कि जसवां परागपुर के इतिहास में कांग्रेस का यह कार्यकाल काले अध्याय के रूप में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार की ओर से लोगों की मांग को मद्देनजर रखते हुए जसवां परागपुर में दो एसडीएम कार्यालय स्वीकृत कर खोले गए थे।ये कार्यालय यहां की जनता की मूलभूत आवश्यकता को पूरा करने के लिए खोले थे। लेकिन नई सरकार विकास कार्य करवाने के बजाय पहले दिन से ही जनविरोधी निर्णय लेकर जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्णयों के विरुद्ध सड़क से लेकर कोर्ट तक की लड़ाई लड़ी जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लंबरदार जनकल्याण महासंघ ने मानदेय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश लंबरदार जनकल्याण महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल ने शिमला में वाइस चेयरमेन लंबरदार विशाल चम्बयाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट कर लंबरदारों का मानदेय...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

7 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत : हमलावर ने की खुदकुशी , स्कूल में गोलीबारी के कारण

मास्को : 26 सितम्बर: रूस में एक स्कूल में जबरदस्त गोलीबारी हुई है। गोलीबारी में कम से कम 13 लोग मारे गए तथा 20 से अधिक जख्मी हो गए। मरने वालों में 7 बच्चे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्रों में भी 1000 वर्गमीटर से अधिक एरिया के प्लॉट पर निर्माण के लिए अनुमति जरूरी : बड़सर में बताए टीसीपी एक्ट एवं नियमों के फायदे :

भवन निर्माण के समय टीसीपी विभाग के नियमों का रखें ध्यान रखने की अपील सुनियोजित, सुरक्षित एवं सुविधाजनक विकास के लिए इनकी अनुपालना बहुत जरूरी एएम नाथ। बड़सर 19 दिसंबर। नगर एवं ग्राम योजना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुष्कर्म के आरोपों में घिरे दो और एसडीएम (HAS अधिकारियों) पर गिर सकती गाज : सुक्खू सरकार एक्शन की कर रही तैयारी

एएम नाथ । शिमला :  प्रदेश में दो एसडीएम दुष्कर्म के आरोपों में घिरे हैं तो दो और एचएएस अधिकारी भी जांच के दायरे में आ गए हैं। एसडीएम ऊना और कुल्लू के पूर्व...
Translate »
error: Content is protected !!