दुष्कर्म के आरोपों में घिरे दो और एसडीएम (HAS अधिकारियों) पर गिर सकती गाज : सुक्खू सरकार एक्शन की कर रही तैयारी

by

एएम नाथ । शिमला :  प्रदेश में दो एसडीएम दुष्कर्म के आरोपों में घिरे हैं तो दो और एचएएस अधिकारी भी जांच के दायरे में आ गए हैं।

एसडीएम ऊना और कुल्लू के पूर्व एसडीएम पर दुष्कर्म के आरोप लगे हैं और दोनों की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने एचएएस अधिकारी कल्याणी गुप्ता व अनिल शर्मा के खिलाफ अनियमितताओं के आरोपों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मंजूरी दी है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने मंजूरी दी है। ग्रामीण आजीविका मिशन से संबंधित एक जांच रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। दोनों अधिकारी एचएएस अधिकारी के पद पर पदोन्नत होने से पहले ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत सेवाएं दे रहे थे। इन पर हिमाचल प्रदेश वित्तीय नियम 2009 के प्रमुख प्रविधानों का उल्लंघन करने के आरोप हैं।

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की ओर से तैयार की गई जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि 10,000 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के गठन और प्रोत्साहन योजना से संबंधित निविदाओं में अनियमितताएं बरती गई हैं। कल्याणी गुप्ता व अनिल शर्मा को इस संबंध में 18 जनवरी 2025 को कारण बताओ नोटिस जारी किया। दोनों अधिकारियों ने नोटिस के जवाब जनवरी व फरवरी में दिए, जो संतोषजनक नहीं पाए गए। इससके तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई आरंभ की गई है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मुख्यमंत्री मान ने की मुलाकात : भगवंत मान ने  बताया कि  केजरीवाल ने यह भी कहा कि इस चुनाव के दौरान यदि इंडिया गठबंधन कहीं भी आम आदमी पार्टी के किसी नेता को बुलाता, तो जरूर जाना

नई दिल्ली :   पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मुलाकात की है। मुलाकात के बाद भगवंत मान ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किलो के हिसाब से सेब बेचने का निर्णय पूरी तरह बागवानी हित में – जगत सिंह नेगी

बागवानी मंत्री ने पराला मंडी का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश शिमला, 03 जुलाई – राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि विशेषज्ञों एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सार्थक रही विधानसभा में चर्चा, पर सूचना सही न देने पर बेहद गैर जिमेदराना रहा मुख्यमंत्री का रवैया : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा,विधानसभा सत्र में भी मुख्यमंत्री ने हर रोज़ एक नया झूठ बोलने का रिकार्ड बना लिया एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : पंचायती राज सचिव राजेश शर्मा हटाए गए, सी.पाल रासु को मिली कमान

एएम नाथ। शिमला : .हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पंचायती राज विभाग में बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने विभाग के सचिव राजेश शर्मा को पद से हटा दिया है और...
Translate »
error: Content is protected !!