शिक्षकों के प्रदर्शन पर रोक को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर….बोले- अपनी मांगों के लिए आवाज उठाने वाले शिक्षकों को रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों के खिलाफ

by

ऊना के दोहरे हत्याकांड पर जताया शोक

रोहित जसवाल/ एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश में शिक्षकों के प्रस्तावित प्रदर्शन पर रोक लगाने के सरकार के फैसले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मामले में अलग-अलग मापदंड अपना रही है। जयराम ठाकुर के अनुसार, सरकार अपने राजनीतिक कार्यक्रमों और संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ होने वाले प्रदर्शनों को लोकतांत्रिक अधिकार बताती है, जबकि अपनी मांगें उठाने वाले शिक्षकों पर पाबंदियां लगा रही है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री और उनका मंत्रिमंडल जब संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ प्रदर्शन और रोड शो करते हैं तो उसे लोकतंत्र की खूबसूरती बताया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में चुनाव आयोग की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया, आयोग के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लिखे गए और कार्यालय में आग लगाने की धमकियां दी गईं, लेकिन सरकार ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की।

उन्होंने कहा कि जिस चुनाव आयोग की देखरेख में हुए चुनाव के बाद सुक्खू मुख्यमंत्री बने, उसी आयोग के खिलाफ प्रदर्शन को लोकतांत्रिक अधिकार बताया जा रहा है। वहीं, शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले ही प्रतिबंध लगाने का फैसला किया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने इसे सरकार के दोहरे रवैये का उदाहरण बताते हुए कहा कि विरोध की आवाज को इस तरह दबाया नहीं जा सकता।

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने चुनाव के दौरान किए गए वादों और गारंटियों के आधार पर सत्ता हासिल की थी, लेकिन अब सरकार अपनी नाकामियों को लेकर उठ रहे सवालों से बचने के लिए विरोध प्रदर्शनों पर रोक लगाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से शिक्षकों सहित प्रदेश के सभी वर्गों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने और चुनावी वादों को पूरा करने की मांग की।

ऊना के दोहरे हत्याकांड पर जताया दुख

नेता प्रतिपक्ष ने ऊना जिले के दबोली में पति-पत्नी की हत्या की घटना पर भी गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने इसे हृदयविदारक बताते हुए कहा कि हिमाचल जैसे शांतिपूर्ण प्रदेश में इस तरह की घटनाएं चिंताजनक हैं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवार को दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

उन्होंने प्रदेश सरकार से मामले में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने की मांग भी की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव आयोग पर आरोप लगाया : प्रदेश में विकास कार्यों में बाधा डाल रहा -जगत सिंह नेगी

शिमला : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है कि वह प्रदेश में विकास कार्यों में बाधा डाल रहा है।  उन्होंने आयोग पर प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की 44 सीटें नही आई तो मूंछ मुंडवा लगे : हाईकोर्ट के वकील विनय ने सोशल मीडिया पर कही बात

शिमला। हिमाचल हाईकोर्ट के एडवोकेट विनय शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 5 मिनट का एक वीडियो शेयर कर हिमाचल में कांग्रेस को 44 से कम सीटें आने पर अपनी मूंछे मुंडवाने की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2024 और 2025 में उत्तीर्ण छात्रों के लिए ऑस्ट्रेलिया अध्ययन वीज़ा के लिए आवेदन करने का सुनहरा अवसर : कंवर अरोड़ा

चंडीगढ़ l कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के प्रबंध निदेशक, कंवर अरोड़ा ने बताया कि इच्छुक छात्र नवंबर 2025 के लिए ऑस्ट्रेलिया अध्ययन वीज़ा के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन छात्रों ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहलां के विक्रांत बौंसरा बने डीएसपी

ऊना । हिमाचल प्रदेश के होनहार पुलिस आफिसर एवं गांव देहलां से संबंधित विक्रांत बौंसरा को डीएसपी नियुक्त किया गया है। जिनकी तैनाती शाहपुर (कांगड़ा) में हुई है। सिविल इंजीनियर विक्रांत बौंसरा वर्ष 2008...
Translate »
error: Content is protected !!