सुक्खू ने गुरूवार को चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा में भाजपा पर किए जमकर प्रहार : भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में धनबल से सत्ता हथियाने का षडयंत्र रचा, लेकिन उनके इरादे कामयाब नहीं हो पाए – मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

by

शिमला, 02 मई :  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गुरूवार को चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा में भाजपा पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में धनबल से सत्ता हथियाने का षडयंत्र रचा, लेकिन उनके इरादे कामयाब नहीं हो पाए। इससे पहले भी भाजपा ने महाराष्ट्र और कर्नाटक में पैसों के बल पर कुर्सी हथियाई थी।

उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के छह विधायक बिक गए और पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ क्रॉस वोट किया। उन्होंने कहा कि दागी विधायकों ने डिनर और ब्रेकफास्ट हमारे साथ किया और वोट भाजपा के प्रत्याशी को दिया। उन्होंने कहा कि यह कोई अन्तरआत्मा की आवाज नहीं थी, बल्कि धनात्मा की आवाज थी। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा में भगवान को चुनौती दी थी, लेकिन भगवान ने ही राज्य सरकार को बचाया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया कानून के ज्ञाता हैं और उन्होंने कानून के दायरे में रहकर विधानसभा की कार्यवाही का संचालन किया।

सूक्खू ने कहा कि प्रदेश के मतदाता एक जून को राज्य सरकार के 15 माह में किए गए जनकल्याण कार्याें को देखते हुए कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करेगी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी लोकसभा की चारों सीटें और विधानसभा उपचुनाव में सभी 6 सीटें बड़े अंतर से जीतेगी।  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जब वर्तमान राज्य सरकार ने सत्ता संभाली तो खजाना खाली था, लेकिन दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के दरवाजे बन्द किए और एक वर्ष में 2200 करोड़ रूपये का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया।

                      उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को बन्द करने से हुई अतिरिक्त आय से हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाई जा रही हैं।  उन्होंने कहा कि भाजपा बार बार पूछती थी कि कांग्रेस सरकार महिलाओं को 1500 रूपये देने की गारंटी कब पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने 3 मार्च, 2024 को पूरे प्रदेश में इन्दिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना शुरू की और महिलाओं को प्रति माह 1500 प्रदान करने के वायदे को निभाया, लेकिन भाजपा इसे रूकवाने के लिए दो बार चुनाव आयोग गई। इसके साथ ही राज्य सरकार ने कर्मचारियों को चार प्रतिशत मंहगाई भत्ता दिया। पुलिस की डाइट मनी 210 रूपये बढ़ाकर 1000 रूपये की और दूध पर समर्थन मूल्य देने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बना।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विभागों में विभिन्न पदों को समाप्त करने की सूचनाएं भ्रामक – प्रदेश सरकार निरन्तर कर रही नए पदों का सृजनः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है। इस दिशा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

6 भाइयों की मौत – मौत से पहले की सेल्फी हो रही वायरल : अंतिम विदाई देने आया पूरा शहर-एक ही चिता पर अंतिम संस्कार

बीकानेर : बीकानेर के देशनोक इलाके में बीती रात हुई सड़क हादसे के बाद से पूरे शहर में शोक छाया हुआ है। देर रात एक कार पर कई टन भारी ट्रोला पलट गया, जिसमें...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

टिप्पर और कार की टक्कर में एक कार सवार की मौत,  4 घायल

गढ़शंकर, 30 नवंबर  – रविवार सुबह करीब 5 बजे माहिलपुर-फगवाड़ा रोड पर कोटफतूही अड्डे के पास बिस्त दोआब नहर के पुल पर एक टिप्पर और कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुठार खुर्द में पेयजल योजना का किया सत्ती ने लोकार्पण, 1400 लोगों को मिलेगा लाभ

ऊना : छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत कुठार खुर्द में पेयजल योजना का लोकार्पण किया। 41 लाख रूपए की लागत से निर्मित इस पेयजल योजना से कुठार...
Translate »
error: Content is protected !!