टिप्पर और कार की टक्कर में एक कार सवार की मौत,  4 घायल

by
गढ़शंकर, 30 नवंबर  – रविवार सुबह करीब 5 बजे माहिलपुर-फगवाड़ा रोड पर कोटफतूही अड्डे के पास बिस्त दोआब नहर के पुल पर एक टिप्पर और कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।                    मृतक की पहचान सुखविंदर सिंह निवासी गांव भवानीपुर थाना गढ़शंकर के रूप में हुई है, जबकि टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर थाना माहिलपुर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब पांच बजे एक टिप्पर बहराम से माहिलपुर की ओर जा रहा था और दूसरी तरफ बिस्त दोआब नहर रोड पर गढ़शंकर की और से बीत क्षेत्र के गांव भवानीपुर की एक कार, जिसका चालक अजय खेपड़ अपने चाचा बिंदर पाल को अमृतसर एयरपोर्ट पर छोड़ने जा रहा था, जब कार पुल के पास पहुंची तो टिप्पर के साथ उसकी टक्कर हो गई। इस घटना में कार चालक अजय खेपड़, उसका चाचा बिंदरपाल, उसका दोस्त सुखविंदर सिंह, 13 वर्षीय कृष्ण चाचा का बेटा सभी भवानीपुर, परमिंदर सिंह चाचा का बेटा हाजीपुर बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें राहगीरों ने माहिलपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें आगे रेफर कर दिया गया। इस हादसे में बुरी तरह से घायल 13 वर्षीय कृष्ण को डीएमसी लुधियाना और बिंदरपाल को सिविल अस्पताल होशियारपुर रेफर कर दिया गया।
 132 : दुर्घटनाग्रस्त वाहन और मृतक की फाइल फोटो।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सोमनाथ बंगड़ हलका गढ़शंकर के संगठन इंचार्ज नियुक्त…कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

गढ़शंकर : गढ़शंकर से वरिष्ठ आप नेता  सोमनाथ बंगड़ को आज पार्टी हाईकमान द्वारा गढ़शंकर हलका का संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया है, जिससे आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुर्सी बचाने के लिए गांधी परिवार के पिछलग्गू बने हुए मुख्यमंत्री सुक्खू : जयराम ठाकुर

अराजकता और बदले की राजनीति में डूबी कांग्रेस सरकार, 2027 में भाजपा की प्रचंड वापसी तय : जयराम ठाकुर एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने गृह क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी व लाहुल घाटी में फिर शुरू हुआ बर्फबारी का दौर, किलाड़ में तीन इंच ताजा हिमपात 

लाहुल घाटी के उदयपुर और पट्टन घाटी में भारी बर्फबारी एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर प​श्चिमी विक्षोभ सक्रिय होते होते ही प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी हुई है।जिनमें...
article-image
पंजाब , समाचार

रेत महंगी या ना मिलने से आप परेशान थे तो आप के लिए राहत की खबर……. जानने के लिए पढ़े

होशियारपुर: होशियारपुर और निकटवर्ती इलाके आप घर, दुकान या अन्य निर्माण कार्य करने के सोच रहे हो तो आपके लिए बड़ी ख़ुशख़बरी है…….. रेत न मिलने या महंगी मिलने से आप परेशान थे तो...
Translate »
error: Content is protected !!