सुक्खू भाई 10 गारंटियां कहां गईं : 6 महीने में 7000 करोड़ का कर्ज ले चुकी, प्रदेश एक हजार करोड़ के ओवरड्राफ्ट में, प्रदेश की ट्रेजरी खाली: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

by

कुल्लू : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष का सेवाकाल भारत के विकास में मील का पत्थर हैं। नौ सालों में मोदी ने वह कर दिखाया, जो पिछले 70 साल में नहीं हुआ है। यह शब्द नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कुल्लू में आयोजित रैली में कहे । नेता प्रतिपक्ष ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत के विकास की यह गाथा सभी क्षेत्रों में लिखी गई है। आज पूरी दुनिया भारत का लोहा मान रही है। दुनिया के नेता भारत के प्रधानमंत्री का ऑटोग्राफ मांगते हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि लाखों करोड़ रुपए के विकास कार्यों में एक नए पैसे का भ्रष्टाचार नहीं हुआ, वहीं कांग्रेस के समय में लाखों करोड़ के भ्रष्टाचार हुए। उन्होंने कहा कि 2014 और 2019 की तरह 2024 में भी हिमाचल प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चारों सीटों का तोहफा देगी। इस जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सौदान सिंह, हिमाचल भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल, वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र सिंह, गोविंद ठाकुर समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कुल्लवी व मंडियाली भाषा में चुटकी लेते हुए कहा कि ‘सूखू भाई, गांरटी कौ पाई’। उन्होने कहा कि सुक्खू भाई 10 गारंटियां कहां गईं और अब कब मिलेंगी। इसके साथ सरकार ने छह महीने में 7000 करोड़ का कर्ज ले चुकी है। प्रदेश एक हजार करोड़ के ओवरड्राफ्ट में है। प्रदेश की ट्रेजरी खाली है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल की जनता के साथ धोखा किया है। लोगों को सुविधाएं और नौकरियां देने का वादा करने वाली कांग्रेस अब लोगों को पिछली सरकार द्वारा दी गई सुविधाएं छीनने का काम कर रही हैं। पूर्व सरकार द्वारा खोले गए हजारों संस्थानों पर ताले लगा दिए गए। 5000 से ज्यादा आउटर्सोस कर्मियों को नौकरी से निकाल दिया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 2014 तक भारत में कुल सात अखिल भारतीय चिकित्सा संस्थान थे, लेकिन पिछले नौै सालों में 15 नए एम्स बने। पिछले 9 सालों में 700 नए मेडिकल कॉलेज, सात नए आईआईटी और सात नए आईआईएम खोले गए हैं। जयराम ने कहा की आज भारत विश्व का सबसे प्रमुख और मजबूत देश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दुनिया के सर्वमान्य नेता हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज की दोबारा श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी और श्री केसगढ़ साहिब के जथेदार के रूप में ताजपोशी : पूर्व जत्थेदार ने पहनाई पगड़ी

तख्त श्री केसगढ़ साहिब में शनिवार को आयोजित विशेष सम्मान समारोह में सिख पंथ के भीतर पिछले आठ महीनों से चल रहा विवाद समाप्त हो गया।  इस अवसर पर जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज को पंथक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गांव खेड़ा में श्री गुरु नानक देव जी महाराज जी के प्रकाश पर्व को समर्पित भव्य नगर कीर्तन का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  :   जिला होशियारपुर के गांव खेड़ा में साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के संरक्षण में पांच प्यारों के नेतृत्व गुरुद्वारा नारायणपुरी जी के मुखी संत बाबा कुलदीप सिंह जी के देखरेख...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10वीं, 12वीं, स्नातक और आईटीआई पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर : आईटीआई लंबलू में रोजगार एवं प्रशिक्षण मेला 11 को

हमीरपुर 08 दिसंबर। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लंबलू में 11 दिसंबर को सुबह 10 बजे शिक्षुता प्रशिक्षण जागरुकता कार्यक्रम के तहत अंतर्गत राष्ट्रीय प्रधानमंत्री प्रशिक्षण मेला आयोजित किया जा रहा है। संस्थान के प्रधानाचार्य ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

31 अक्तूबर तक बंद रहेगी नारा-शाहतलाई सड़क

हमीरपुर 09 अक्तूबर। मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते बड़सर उपमंडल की नारा-शाहतलाई सड़क पर वाहनों की आवाजाही 31 अक्तूबर तक बंद कर दी गई है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश...
Translate »
error: Content is protected !!