सुक्खू हिमाचल के होंगे नए CM : मुकेश अग्निहोत्री होंगे डिप्टी CM

by

शिमला : हिमाचल प्रदेश में लंबी उठापटक और जोर अजमायश के बाद आखिर मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है। जिसके मुताबिक सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, सुक्खू का विरोध कर रहीं प्रतिभा सिंह यह घोषणा के बाद अपने समर्थक विधायकों के साथ विधानसभा के लिए रवाना हो गई हैं।
हिमाचल प्रदेश में 8 दिंसबर को चुनाव नतीजे आने के बाद कांग्रेस को बहुमत मिलने के बाद मुख्यमंत्री को लेकर घमासान जारी था।
40 सीटें जीतकर बहुमत हासिल करने वाली कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह भी की मुख्यमंत्री की दावेदारी कर रही थीं। हालांकि, विधायकों से रायशुमारी के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू इस दौड़ में आगे निकल गए थे। कांग्रेस हाईकमान ने भी उनके नाम पर मुहर लगा दी थी। लेकिन उसके बाद प्रतिभा गुट ने विरोध शुरू करते हुए डिप्टी मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों को लेकर आपने गुट से ज्यादा ज्यादा बनाने की बात शुरू की। और जब फाइनल हो गया तो फिर बाद में सुखविंदर सुक्खू को मुख्यमंत्री बनाने का विरोध किया लेकिन विधायकों की रायशुमारी व हाईकमान के हसतपेक्ष के बाद सुखविंदर सुक्खू के नाम की घोषणा कर दी गई

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या : मृतका के परिजनों ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

माहिलपुर,16 अगस्त : थाना माहिलपुर के बिंजो गांव की एक विवाहिता ने घर मे गाडर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मिरतका के शव को कब्जे में लेकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हनीमून पर गए नवविवाहित जोड़े की कार का एक्सीडेंट : पति की मौत, कीरतपुर में गाड़ी के उड़े चिथड़े

एएम नाथ। कीरतपुर साहिब/ चंडीगढ़ :  मनाली नेशनल हाइवे पर रविवार सुबह भीषण हादसा हुआ है। कीरतपुर साहिब में हुए इस सड़क हादसे में नवविवाहित दुल्हन का सुहाग उजड़ गया। शादी के बाद घूमने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सहमति के आधार पर’ यौन संबंध थे :अदालत ने बलात्कार के आरोपी एक डॉक्टर को जमानत देते हुए कहा सबूत बताते है

नई दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने बलात्कार के आरोपी एक डॉक्टर को जमानत देते हुए कहा कि सबूत बताते हैं कि आरोपी और कथित पीड़िता के बीच ‘सहमति के आधार पर’ यौन...
Translate »
error: Content is protected !!