पुलिस ने गहने चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया

by

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने गहने चोरी करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। गढ़शंकर पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट में बताया गया है 9 दिसंबर को शंकर दास पुत्र परस राम निवासी टिब्बा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके घर से सोने की चेन, एक सेट झुमके, टाप्स सेट, एक अंगूठी लेडीज, एक सेट कंगन, दो चांदी के सिक्के, एक लेडीज घड़ी व दो रुपयों के हार चोरों ने चोरी कर लिए है। शंकर दास की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था और बीनेवाल पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई लखबीर सिंह ने चोरी के दो आरोपियों दया रानी पत्नी बलवंत राय व परमजीत उर्फ वीनू पुत्र यशपाल निवासी टिब्बा को 12 घँटों के दरम्यान गिरफ्तार कर दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकार का बड़ा फैसला- प्राइवेट ब्लड बैंकों में रक्त के लिए अधिक कीमत वसूलने की परेशानी से निपटने के लिए

नई दिल्ली : अस्पतालों और प्राइवेट ब्लड बैंकों में रक्त के लिए अधिक कीमत वसूलने की परेशानी से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने प्रोसेसिंग शुल्क को छोड़कर सभी शुल्क माफ करने का फैसला...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

इंडियन ऑयल ऊना द्वारा सरकारी हाई स्कूल रोड़माजरा में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

गढ़शंकर।  पूरे देश में “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” थीम के तहत मनाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह  2025 के कार्यक्रम मुताबिक इंडियन ऑयल के उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन्स (उ.क्षे.पा.) ऊना द्वारा सरकारी सरकारी हाई स्कूल...
article-image
पंजाब

एएसआई बलविंदर सिंह का उनके पैतृक गाँव में किया अंतिम संस्कार

गढ़शंकर : थाना मुकंदपुर में तैनात एएसआई बलविंदर सिंह की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई थी। जिसका आज उनके पैतृक गांव बीनेवाल में संस्कार कर दिया...
Translate »
error: Content is protected !!