सुक्खू सरकार का भ्रष्टाचार और तानाशाही है हिमाचल के विकास में रोड़ा- कॉस्ट कटिंग करने के लिए सीपीएस हटाए इंजीनियर नहीं : जयराम ठाकुर

by
हिमाचल में वेतन देने की जानकारी देने के लिए प्रेस कांफ्रेंस करने वाले पहले मुख्यमंत्री बने सुक्खू
एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान कहा कि सरकार कॉस्ट कटिंग के नाम पर जेई, एसडीओ, एक्सईएन के पद खत्म कर रही है। इंजीनियर सरकार और विभाग पर बोझ नहीं होते। जो काम करते हैं उससे संबंधित विभाग बेहतर काम करता है। सरकार पर वास्तविक बोझ सीपीएस और कैबिनेट रैंक के साथ बनाए गए सलाहकार और ओएसडी हैं। जिन पर हर महीने लाखों रुपए का खर्च हो रहा है।
     लेकिन सरकार कॉस्ट कटिंग के नाम पर इंजीनियर को हटा रही है। उनके पद खत्म कर रही है। जबकि जनता की गाढ़ी कमाई के पैसों से सरकार अपने मित्रों को सुविधाएं प्रदान कर रही है। अगर सरकार को कॉस्ट कटिंग करनी है तो सबसे पहले असंवैधानिक रूप से बनाए गए सीपीएस को हटाए। सलाहकारों की फौज को हटाए। लेकिन सरकार आठ – दस हजार की रुपए की नौकरी पर करने वाले आउटसोर्स के कर्मियों को हटाती है। आउटसोर्स कर्मियों की तनख्वाह रोकती है। ठेके पर  काम करने वाले सुरक्षाकर्मियों और सफाई कर्मियों का वेतन रूकती है। दूरदर्शिता और मानवीय संवेदना से भी  को दूर है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास का सबसे बड़ा रोड़ा सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार है। विकास के बजाय भ्रष्टाचार को प्राथमिकता देती है। केंद्र सरकार के साथ समन्वय की बजाय संवादहीनता रखती है। आज हिमाचल में कल लाखों करोड़ों के प्रोजेक्ट ऐसे हैं जो केंद्र के सहयोग से चल रहे हैं। सभी प्रोजेक्ट्स को हिमाचल प्रदेश में पूरे जोर-शोर से चल रहे हैं तो उसके पीछे का सहयोग और हिमाचल से जुड़े भाजपा के नेताओं के द्वारा किए गए प्रयासों के कारण ही संभव हुआ है।
अगर केंद्र सरकार के प्रोजेक्ट हिमाचल में रुक रहे हैं उनके क्रियान्वयन में रुकावट आ रही है उसके पीछे सरकार का तानाशाही पूर्ण रवैया और सहयोग न करना है। आज प्रदेश में केंद्र सरकार के द्वारा चलाए जा रहे हैं विभिन्न प्रोजेक्ट्स में हिमाचल प्रदेश सरकार अपना शेयर नहीं दे रही है। राज्य सरकार के द्वारा उपलब्ध करवाए जाने वाले संसाधनों को भी प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध नहीं करवा रही है। जिसके कारण हिमाचल प्रदेश में आने वाले समय में कई प्रोजेक्ट प्रभावित हो सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा भरपूर सहयोग दिया जा रहा है हर बजट में हिमाचल की भानुपल्ली- बिलासपुर, चंडीगढ़-बद्दी रेल लाइन के लिए रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष हिमाचल का शेयर देने के लिए बार-बार पत्र लिख रहे हैं लेकिन राज्य सरकार अपना हिस्सा नहीं दे रही है। जिससे आने वाले समय में यह कार्य प्रभावित हो सकता है जिससे प्रोजेक्ट की लागत भी बढ़ जाएगी। यही रवैया कांग्रेसनीति सुक्खू सरकार केंद्र के हर प्रोजेक्ट्स में अपना रही है। इसलिए मुख्यमंत्री महोदय से विनम्र आग्रह है कि वह अपनी नाकामियों को समझे उसे सुधारे नेता प्रतिपक्ष के ऊपर हमलावर होने से प्रदेश का भला नहीं होगा।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश ऐसी स्थिति में आ गया है कि मुख्यमंत्री को वेतन समय से जारी करने की सूचना देने के लिए भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी पड़ती है। पहले मुख्यमंत्री किसी नई योजना की घोषणा कोई उपलब्धि जैसे मसलों पर ही प्रेस कांफ्रेंस करते थे। हिमाचल प्रदेश में पहली बार हुआ है जब मुख्यमंत्री एक सरप्राइज प्रेस कॉन्फ्रेंस की घोषणा करके यह बताते हैं कि इस बार समय से वेतन आएगा। लेकिन वह यह नहीं बताते हैं कि यह वेतन केंद्र सरकार द्वारा राज्य करों के के शेयर के अग्रिम भुगतान की वजह से संभव हो पाया है।
जयराम ठाकुर ने हाटी छात्र संघ के द्वारा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने हाटी समुदाय से जुड़े लोगों को अचीवर्स अवार्ड से भी सम्मानित किया। इस दौरान हाटी समुदाय के नेताओं और बुद्धिजीवियों ने समुदाय को जनजाति दर्ज दिलाने में एक मुख्यमंत्री के रूप में जयराम ठाकुर द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार जताया। इस मौके पर उनके साथ संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप, पावंटा के विधायक सुखराम चौधरी, राजगढ़ से विधायक रीना कश्यप, शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर सहित हाटी समुदाय से जुड़े अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल को 4000 करोड़ की सौगात देंगे नितिन गडकरी : मंत्री विक्रमादित्य सिंह को भी निमंत्रण

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश में बिगड़े हुए राजनीतिक माहौल के बीच केंद्र की मोदी सरकार इस पहाड़ी राज्य को 4000 करोड़ की सौगात देने जा रही है। केंद्रीय परिवहन एवं  राजमार्ग मंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

8 कानूनगो बने नायब तहसीलदार

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने राजस्व विभाग में कार्यरत आठ कानूनगो को पदोन्नत कर नायब तहसीलदार बनाया है। इन्हें एडहाक आधार पर पदोन्नति दी गई है। पदोन्नत होने वाले सभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भनौता में गूँजी राजा दशरथ पुत्रों की किलकारी

एएम नाथ। भनौता (चम्बा) :;कृषि नवयुवक मण्डल राम लीला क्लब भनौता जो कि पिछली तीन चार पीढ़ियों से लगातार रामलीला का आयोजन कर रहा है। आज के कार्यक्रम में भगवान् राम जी के जन्म...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार की मांग खारिज, डिफेंस लैंड पर केंद्र का नियंत्रण कायम

रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला, छावनीवासियों को नहीं मिलेगा मालिकाना हक 6 छावनियों के लाखों लोगों को झटका, सिर्फ प्रशासनिक अधिकारों का हस्तांतरण एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश की छह छावनियों में रहने...
Translate »
error: Content is protected !!