सुक्खू सरकार की होम स्टे नीति का विरोध…. होटल मालिकों के लिए ठीक नहीं क्या होम स्टे नीति 2025 ?

by
एएम नाथ। शिमला :  शिमला। बेड एंड ब्रेकफास्ट व होम स्टे ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जीएम वानी ने कहा कि होम स्टे नीति-2025 में निर्धारित किया गया पंजीकरण शुल्क बिल्कुल भी उचित नहीं है। ड्राफ्ट में शामिल प्रस्तावित शुल्क का भार होम स्टे मालिक नहीं उठा पाएंगे।
एसोसिएशन ने होम स्टे नियम के ड्राफ्ट के विरोध में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से एसोसिएशन ने होम स्टे नियम-2025 का विरोध किया और कहा है कि बेड एंड ब्रेकफास्ट व होम स्टे अलग कैटेगरी है और इसकी होटल इंडस्ट्री से तुलना नहीं की जा सकती।
नियम लागू हुआ तो ब्रेकफास्ट हो जाएंगे बंद
उन्होंने कहा कि यह ड्राफ्ट तैयार करते समय संबंधित हितधारकों को शामिल नहीं किया गया और न ही उनसे राय ली गई। उन्होंने कहा कि अगर यह नियम लागू हो गए तो हिमाचल प्रदेश में बड़े स्तर पर होम स्टे व बेड एंड ब्रेकफास्ट बंद हो जाएंगे। होम स्टे का संचालन करके कई लोगों के लिए यह रोजगार का साधन बना हुआ है और ऐसे सख्त नियम तय किए जाने से इनका संचालन मुश्किल हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में होम स्टे से जुड़े नए नियमों का ड्राफ्ट सार्वजनिक होने के साथ ही होम स्टे मालिकों में रोष है। ड्राफ्ट वापस नहीं लिया गया तो इसके खिलाफ न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा।
बेड एंड ब्रेकफास्ट व होम स्टे ऑनर्स एसोसिएशन ने मांग की है कि प्रति वर्ष 12000 रुपये की पंजीकरण फीस को कम करना, वाणिज्यिक शुल्क न लगाने, नवीनीकरण प्रक्रिया को सरल बनाने, 20 लाख प्रति वर्ष से कम टर्न ओवर वाले लोगों के लिए अनिवार्य जीएसटी पंजीकरण अनावश्यक है।
यह छोटे व्यवसायों की किसी भी तरह आवश्यकता में मदद नहीं करती है। एसोसिएशन ने सरकार से इन नियमों पर पुनर्विचार करने और एक अधिक संतुलित नीति की दिशा में काम करने की मांग की।
होम स्टे नीति-2025 राजपत्र में प्रकाशित होने के एक दिन बाद ही एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना के अतिरिक्त पर्यटन विभाग के निदेशक विवेक भाटिया, शिमला नगर निगम व केंद्र सरकार के पर्यटन सचिव को भी यह पत्र लिखा है और मांग की है कि ड्राफ्ट को लेकर होम स्टे मालिकों की आपत्तियों पर गौर किया जाए और इसमें संशोधन किया जाए। उन्होंने कहा कि ड्राफ्ट तैयार करते समय हितधारक की राय ली जानी चाहिए थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक नीरज नैय्यर ने पुरस्कृत किये सिलाघ्राट पाठशाला के होनहार : विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का होना भी जरूरी – नीरज नैय्यर 

,विधायक नीरज नैय्यर ने कहा –  सिल्लाघ्राट से आयल संपर्क सड़क के मेटलिंग व टायरिंग कार्य पर व्यय होंगे 4.62 करोड रुपए एएम नाथ। चंबा : विधायक नीरज नैय्यर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिल्लाघ्राट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी का बयान कांग्रेस की नकारात्मक और विभाजनकारी राजनीति का प्रतीक : डॉ. सिकंदर कुमार

एएम नाथ । शिमला -राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया बयान पर कड़ा पलटवार करते हुए इसे कांग्रेस की नकारात्मक और विभाजनकारी राजनीति का प्रतीक बताया है। उन्होंने...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पारंपरिक पूर्जा अर्चना एवं झंडा रस्म के साथ जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेला शुरू, केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने किया शुभारंभ

तीन दिन तक चलेगा मेला, हारमनी ऑफ पाइंस तथा हिमाचली लोक गायक धीरज शर्मा ने किया मनोरंजन ऊना- ऊना जिला का प्राचीन एवं ऐतिहासिक तीन दिवसीय पिपलू मेला आज पारंपरिक पूजा अर्चना एवं झंडा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

Kullu News : दूसरे चरण में 85 पंचायतों में होगा मतदान : अनुराग चन्द्र शर्मा

कुल्लू, 27 मई : ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा ने बताया कि पंचायती राज चुनावों के दूसरे चरण के तहत 28 मई (गुरुवार) को ज़िला कुल्लू की 85 पंचायतों में...
Translate »
error: Content is protected !!