राहुल गांधी का बयान कांग्रेस की नकारात्मक और विभाजनकारी राजनीति का प्रतीक : डॉ. सिकंदर कुमार

by

एएम नाथ । शिमला -राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया बयान पर कड़ा पलटवार करते हुए इसे कांग्रेस की नकारात्मक और विभाजनकारी राजनीति का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लंबे समय से सेना के मनोबल और देश की उपलब्धियों पर सवाल उठाने की राजनीति करती रही है, जो देशहित में उचित नहीं है।
डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद और नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि देश की सीमाएं पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और मजबूत हुई हैं तथा भारतीय सेना को आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित किया गया है, जिससे देश की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हुई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा भी लगातार बढ़ी है।
उन्होंने आगे कहा कि आज देश की जनता विकास, स्थिरता और राष्ट्रहित की राजनीति चाहती है, जबकि कांग्रेस केवल भ्रम और नकारात्मकता फैलाने का कार्य कर रही है। डॉ. सिकंदर कुमार ने यह भी कहा कि जनता बार-बार कांग्रेस को नकार रही है और इसी कारण पार्टी नेतृत्व में निराशा दिखाई देती है, जिसका असर राहुल गांधी के बयानों में भी स्पष्ट रूप से नजर आता है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि देश को मजबूत नेतृत्व और सकारात्मक सोच की आवश्यकता है, न कि ऐसी राजनीति की जो समाज में विभाजन पैदा करे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक आयोजित : उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल की अध्यक्षता में आज एनआईसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (एनकार्ड) की बैठक आयोजित हुई। उपायुक्त ने इस दौरान गत बैठक की कार्यवाही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में स्कूल सुबह साढ़े 9 बजे से शाम 3 बजे तक खुलेंगे

ऊना : जिले में लगातार गिरते तापमान के मद्देनजर सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव किया गया है। अब मिडल और सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह साढ़े 9 बजे से शाम 3...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ओशीन शर्मा – बिना पोस्टिंग के ट्रांसफर,शिमला हैडक्वाटर तैनात : ओशीन शर्मा ने लिखा कि संधोल को अलविदा कहने का समय आ गया

रोहित भदसाली।  शिमला :  हिमाचल प्रदेश की चर्चित एचएएस अफसर ओशीन शर्मा  का ट्रांसफर हुआ है. अक्सर चर्चाओं में रहने वाली एचएएस अफसर ओशीन शर्मा को सरकार ने मंडी जिले के धर्मपुर तहसील के...
हिमाचल प्रदेश

21 अगस्त से शुरू हो सकता है हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र

3 सितंबर तक चलने की संभावना, लंबे सत्र की तैयारी में जुटा विधानसभा सचिवालय मानसून सत्र में अहम विधेयकों के साथ उपाध्यक्ष पद पर भी हो सकता है फैसला एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल...
Translate »
error: Content is protected !!