सुक्खू सरकार नारी सम्मान निधि न देने के बहाने खोज रही, ऐसी जगहों से योजना की शुरुआत करने की घोषणा कर रही , जहां पर महिलाओं की संख्या अंगुलियों पर गिनी जा सके : जयराम ठाकुर

by

एएम नाथ। शिमला :
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश सिर्फ़ केंद्र की योजनाओं के सहारे आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में विकास के जो भी काम चल रहे हैं वह केंद्र द्वारा ही चलाए जा रहे हैं। राज्य सरकार हर मोर्चे पर नाकाम हो गई है। हवा-हवाई बातों के अलावा सुक्खू सरकार कुछ नहीं कर रही है। केंद्र सरकार एक तरफ़ मातृशक्ति को विधायिका में प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए नारी शक्ति वंदन क़ानून लेकर आई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केंद्र सरकार की योजनाओं को महिला केंद्रित करके देश की करोड़ों महिलाओं को लाभ दे रही है। वहीं हिमाचल की सुक्खू सरकार नारी सम्मान निधि न देने के बहाने खोज रही है। ऐसी जगहों से योजना की शुरुआत करने की घोषणा कर रही है जहां पर महिलाओं की संख्या अंगुलियों पर गिनी जा सके। जबकि वादा 23 लाख महिलाओं को देने का था। यह बात उन्होंने बीजेपी के संगठनात्मक ज़िला महासू के रोहड़ू मण्डल में महिला मोर्चा के कार्यक्रम में कही।
जयराम ठाकुर ने कहा कि यह सरकार किसी भी विषय को लेकर गंभीर नहीं हैं। बल्क ड्रग और मेडिकल डिवाइसेज पार्क के मामले में सरकार द्वारा अपरिपक्वता के साथ काम किया जा रहा है। उद्योग और विकास विरोधी काम करके प्रदेश को आत्मनिर्भर नहीं बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से हर दिन प्रदेश में किसी न किसी प्रकार की मदद मिल रही है, नई-नई योजनाएँ आ रही हैं। एक दिन पहले हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एम्स बिलासपुर में विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने वाली मशीनें समर्पित करके गये हैं और अब एक दिन बाद प्रधानमंत्री ऊना में अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर अस्पताल की आधारशिला रखने जा रहे हैं। यह अस्पताल गंभीर अवस्था के मरीज़ों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सुक्खू सरकार के दूसरे बजट से साफ़ है कि यह सरकार गंभीरता से काम नहीं कर रही है और न ही प्रदेश को विकास की राह पर ले जाने की कोई मंशा है। बजट सरकार के संकल्पों की सिद्धि का रोडमैप होता है लेकिन सुक्खू सरकार का बजट तो पहले बजट की कॉपी भर है, जिसमें घोषित योजनाएं जमीन पर उतारे जाने के लिए सरकार की राह देख रही हैं। अब सरकार के भीतर से लेकर जनता के अंदर से एक ही आवज आ रही है कि इस सरकार के बस का कुछ नहीं हैं। हर तरफ़ निराशा का माहौल है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर : नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम

एएम नाथ। शाहपुर : उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र (एटीसी) शाहपुर प्रदेश में नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में अपने कदम बढ़ा रहा है। हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद के तत्वावधान में कार्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2500 करोड़ पर्यटन विकास के लिए एडीबी की मदद से खर्च होंगे, हजारों परिवारों को प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से मिलेगा रोजगार : बाली

पर्यटन विभाग की राज्य स्तरीय बैठक में पर्यटन विकास पर हुई चर्चा धर्मशाला, 12 सितंबर। राज्य सरकार हिमाचल में पर्यटन की अपार संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए साहसिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन अधोसंरचना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाई की दुल्हन बनी बहन : खुद मां ने कराई दोनों की शादी, सभी मर्यादाओं को लांघ चुके थे दोनों

नई दिल्ली: जैसे-जैसे दुनिया अधुनिकता की ओर आगे बढ़ रही है रिश्तों की मर्यादा तेजी से खत्म हो रही है। हालात ऐसे हैं कि लोग करीबी रिश्तों में भी शादी करने से नहीं कतरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कारगिल विजय दिवस पर ऊना वासियों का अमर बलिदानियों को सलाम : जिला स्तरीय कार्यक्रम में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित

रोहित जसवाल । ऊना, 26 जुलाई. कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर जिला स्तरीय कार्यक्रम एमसी ऊना के शहीद स्मारक में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपायुक्त जतिन लाल तथा...
Translate »
error: Content is protected !!