सुक्खू सरकार ने कर डाला गजब- HRTC बस में खाना बनाने वाले कुकर का भी लगा किराया : कंडक्टर ने काटा टिकट

by
मंडी. हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी बसों में लगेज पॉलिसी  को लेकर लगातार विवाद हो रहा है। सरकारी बसों में अब यात्रियों को सामान का भी किराया देना पड़ रहा है।  ताजा मामला मंडी का है. यहां पर मंडी से औट तक के लिए एक यात्री से खाना बनाने में इस्तेमाल हो रहे प्रैशर कुकर का भी किराया लिया गया है।  मंडी से औट तक के लिए सवारी से 23 रुपये किराया वसूला गया है।

दरअसल, मंडी से औट की दूरी 42 किमी है. यहां पर एक सीट का किराया 92 रुपये है. ऐसे में सुक्खू सरकार परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में एचआरटीसी बस के लिए लगेज पॉलिसी लाई थी और इस पर खासा बवाल हुआ था।

मंडी डिपो के सूत्रों से बातचीत में पता चला है कि पांच किलो से कम वजन वाले सामान का एक चौथाई किराया वसूला गया है. सूत्र ने बताया कि 1 से 6 किलो ग्राम वजन वाले सामान का एक चौथाई टिकट लेने के आदेश हैं. जबकि 6 से 40 किलो तक आधा किराया और फिर 80 किलो तक के वजन का पूरा टिकट लगता है। सूत्र ने बताया कि कंडक्टरों पर काफी ज्यादा प्रेशर है। जगह जगह टिकट की चैकिंग होती है और यदि वह सामान का टिकट नहीं काटते हैं तो फिर फ्लाइंग की टीमें भरी बस में कंडक्टरों को जलील करने के साथ साथ फाइन भी लगाती हैं। ऐसे में कंडक्टर सरकार से खासे नाराज हैं और आने वाले दिनों में रोष जताएंगे।

जयराम ठाकुर ने इस मामले में सरकार को घेरा  :   हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने इस मामले में सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि शादी के एलबम, बुजुर्गों की दवाई, बच्चों के बस्ते और खिलौने के बाद अब खाना बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले प्रेशर कूकर भी अपने स्थानीय बाजार से ख़रीदकर घर तक ले जाने के लिए भी हिमाचलवासियों को एचआरटीसी की बसों में किराया देना पड़ रहा है।  इससे शर्मनाक कृत्य और क्या हो सकता है? उपमुख्यमंत्री रोज़ मीडिया और विपक्ष को कोसते हैं और मातृशक्ति से कूकर, तवे, चिमटे का किराया भी वसूल रहे हैं।  एक तरफ़ भाजपा की सरकार थी जिसने मातृशक्ति को बसों में पचास परसेंट किराए में छूट दी थी और एक व्यवस्था पतन की सुक्खू सरकार है जो प्रेशर कूकर का भी किराया ले रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

खेलों में नशा मुक्त ऊना अभियान का असर : खेल प्रक्रिया को नशे के खिलाफ़ पहली बार शपथ लेकर किया शुरु

ऊना, 16 सितम्बर – बंगाणा ब्लॉक के राजकीय मॉडल सीनियर सकैंडरी स्कूल धुंधला में आयोजित हुए सीनियर लेवल के जोनल टूर्नामेंट में बच्चों ने पहली बार नशे के खिलाफ़ शपथ ली। खेलकूद प्रतियोगिता का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूरा पिंड मुक जाएगा मुकेश की बारी नहीं आएगी – मुकेश में जरा भी नैतिकता बाकी है तो उन्हें आज ही इस्तीफा दे देना चाहिए

एएम नाथ / रोहित जसवाल । शिमला : शिमला। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए है। यह शब्द पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पत्रकारों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मियावाकी विधि के अन्तर्गत डलहौजी वन मण्डल में श्रमदान से किया पौधरोपण

चडलहौजी,  10 अगस्त : वन मण्डल अधिकारी डलहौजी रजनीश महाजन ने बताया कि नई पौधरोपण विधि मियावाकी के अन्तर्गत आज नरोला, वन परिक्षेत्र चुवाड़ी में जामुन, आंवला, कचनार, आम, अर्जुन , शीशम, पानसरा, बाँस,...
Translate »
error: Content is protected !!