मियावाकी विधि के अन्तर्गत डलहौजी वन मण्डल में श्रमदान से किया पौधरोपण

by
चडलहौजी,  10 अगस्त :
वन मण्डल अधिकारी डलहौजी रजनीश महाजन ने बताया कि नई पौधरोपण विधि मियावाकी के अन्तर्गत आज नरोला, वन परिक्षेत्र चुवाड़ी में जामुन, आंवला, कचनार, आम, अर्जुन , शीशम, पानसरा, बाँस, इत्यादि के लगभग दस हजार बीज रोपित किये।
उन्होंने बताया कि मियावाकी एक जापानी पौधरोपण विधि है। जिसमें कम दूरी पर अधिक घनत्व के साथ पौधारोपण किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य वायु प्रदूषण को अवशोषित कर स्थानीय जैव विविधता बनाये रखना है।
इसी के अन्तर्गत डलहौजी वन मंडल ने चुवाड़ी वन परिक्षेत्र के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित ग्राम वासियों के सहयोग से पहली बार इस विधि के साथ बीज रोपित किये । इस अवसर पर सहायक अरण्यपाल रवि गुलेरिया, वन परिक्षेत्र अधिकारी रवि कुमार सहित विभागीय कर्मचारी एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष कौन बनेगा ? प्रतिभा सिंह बोलीं …. कद्दावर नेता को ही कांग्रेस की कमान मिलनी चाहिए

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन 6 महीने से नहीं हुआ है, जिससे नए प्रदेश अध्यक्ष की चर्चा तेज हो गई है. हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन बीते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

CM सुक्खू ने शिमला में ‘हिमाचल प्रदेश लैंड कोड’ के नवीन संस्करण का किया अनावरण

एएम नाथ। शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘हिमाचल प्रदेश लैंड कोड’ के नवीन संस्करण का अनावरण किया। इसमें राजस्व एवं अन्य विभागों के भूमि से संबंधित मामलों के कानूनों का संकलन किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख : सरकार ने किया ऐलान

नई दिल्ली :  भारतीय सेना के नेतृत्व में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारतीय सेना के अगले प्रमुख के रूप में नियुक्त करने की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एम्स बिलासपुर में एक दर्दनाक हादसा : एमबीबीएस के प्रशिक्षु डॉक्टर ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से लगाई छलांग, मौत

मृतक छात्र की पहचान परीक्षित पुत्र ए. के. लेखी निवासी इंदौर मध्य प्रदेश के रूप में हुई एएम नाथ। बिलासपुर : हिमाचल के जिला बिलासपुर के तहत कोठीपुरा स्थित एम्स में एक दर्दनाक हादसा...
Translate »
error: Content is protected !!