सुक्खू सरकार में मंत्री बनने की लड़ाई तेज, एक अनार-सौ बीमार : पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार में उद्योग मंत्री रहे बिक्रम सिंह ठाकुर ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा है. बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार का दो साल का कार्यकाल असफलताओं से भरा रहा है.

कुछ बच्चों को आदत होती है कि वह असफलता का भी जश्न मनाते हैं. ऐसे में राज्य सरकार अपने फैलियर का जश्न मनाने का काम कर रही है. पूर्व उद्योग मंत्री और बीजेपी विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति असंवैधानिक रूप से की गई थी. बार-बार भारतीय जनता पार्टी भी यह बात कह रही थी और अब कोर्ट के फैसले से यह साबित हो गया है. बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि अब राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट जा रही है और सुप्रीम कोर्ट जाकर भी औंधे गिरने वाली है. बिक्रम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री को यह बताना चाहिए की मुख्य संसदीय सचिवों की कुर्सी बचाने पर कितनी धनराशि खर्च की गई है. उन्होंने कहा कि बीते दो साल में एक भी अच्छा काम नहीं हुआ है और राज्य सरकार ने जो फैसला लिया, उसका परिणाम उल्टा ही आया है.

बात चाहे टॉयलेट टैक्स की हो या एचआरटीसी में किराए की, हर जगह राज्य सरकार की फजीहत ही हुई है. उन्होंने कहा कि समोसे पर जांच करके भी मुख्यमंत्री ने हर जगह अपनी फजीहत कराने का काम किया है. अब मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति असंवैधानिक करार दिए जाने के बाद मंत्री बनने की लड़ाई तेज हो गई है. यहां ‘एक अनार और सौ बीमार’ वाली स्थिति पैदा हो गई है.

CM सुक्खू पर बिक्रम सिंह ठाकुर का तंज

बिक्रम सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तंज भी किया. उन्होंने कहा कि न जाने मुख्यमंत्री कौन सी दवाई खाते हैं, जिससे वह पूरा दिन भर झूठ बोलने का ही काम करते हैं. बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि सीएम एक के बाद एक झूठ बोल रहे हैं. हाल ही में सीएम ने महाराष्ट्र में भी अपनी गारंटी को लेकर झूठ कहा. उन्होंने कहा कि 18 साल से उम्र ज्यादा उम्र की हर महिला को 1 हजार 500 रुपए की सम्मान राशि दी जा रहा है. इसमें कोई वास्तविकता नहीं है. बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार लगातार झूठ बोलने का काम कर रही है और राज्य की जनता सरकार से परेशान हो गई है.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

विकास कार्यों की गुणवत्ता पर कर्मचारियों की जवाबदेही भी होगी सुनिश्चितः वीरेंद्र कंवर

बंगाणा में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के लिए आयोजित कार्यशाला में बोले ग्रामीण विकास मंत्री ऊना (25 फरवरी)- ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि पंचायतों में विकास कार्यों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के झूठ को न जनता को भूलने देंगे और न सरकार को भागने देंगे : कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में कच्चे मकान को लेकर की गई घोषणाओं का क्या हुआ – जयराम ठाकुर

अपना चुनावी घोषणा पत्र एक बार कांग्रेस के नेताओं को उठाकर देखना चाहिए एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार अपनी कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणाओं को कब पूरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डाॅक्टरों के एनपीए और पदोन्नति पर सरकार गंभीर नहीं : डॉ. जनक राज

मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी पूरी नहीं हुई डॉक्टरों की मांगें एएम नाथ। शिमला भाजपा नेता एवं विधायक डॉ. जनक राज ने कहा प्रदेश में डाॅक्टरों के एनपीए और पदोन्नति संबंधित मामलों पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजयुमो चम्बा मण्डल ने साहो बस स्टैंड पर लगाया नमो टी-स्टॉल : बदले की भावना से कार्य कर रही प्रदेश सरकार : मनोज

एएम नाथ। चम्बा  : भारतीय जनता युवा मोर्चा चम्बा मण्डल ने आज साहो बस-स्टैंड पर नमो टी-स्टॉल लगाया गया । इस मौके पर लोगों ने नमो ऐप्प भी डाउनलोड करवाई और नमो ऐप्प के...
Translate »
error: Content is protected !!