डाॅक्टरों के एनपीए और पदोन्नति पर सरकार गंभीर नहीं : डॉ. जनक राज

by

मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी पूरी नहीं हुई डॉक्टरों की मांगें
एएम नाथ। शिमला
भाजपा नेता एवं विधायक डॉ. जनक राज ने कहा प्रदेश में डाॅक्टरों के एनपीए और पदोन्नति संबंधित मामलों पर सरकार गंभीर नहीं है। डाॅक्टरों की मांगों पर सरकार को जल्द फैसला लेना चाहिए, ये डॉक्टर एनपीए जारी करने और अन्य मांगों को लेकर हर दिन ढाई घंटे की हड़ताल पर हैं। 15 दिनों से ये सभी डॉक्टर हड़ताल पर बैठे हैं। डॉक्टर एनपीए जारी करने के अलावा सेवानिवृत्त चिकित्सक को सेवा विस्तार न दिए जाने और पदोन्नति की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से आश्वासन मिलने के बाद भी उनकी मांगें पूरी नहीं हुई हैं। इसके चलते उनमें रोष है। सरकार ने एनपीए बंद किया है, डॉक्टरों की पदोन्नति रुकी पड़ी है। सीएम के साथ भी बैठक हो चुकी है, लेकिन अभी तक मांगों पर गौर नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके चलते गुरुवार को डॉक्टर एसोसिएशन ने सामूहिक अवकाश पर जाने का फैसला लिया था। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते हिमाचल के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है। सुबह के समय डॉक्टरों के ओपीडी में न बैठने से मरीजों को इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इससे जनता परेशान है और सरकार मस्त हैं। लगता है सरकार को अपनी चिंता है ना कि जनता की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

साबुन उद्योग से संबंधित बाहनों व ओवरलोडिड टिप्परों के लिए रास्ता बंद कर लगाया अनिशचितकालीन के लिए धरना : लोग बचाओ गांव बचाओं संघर्ष कमेटी ने

लोग बचाओ गांव बचाओं संघर्ष कमेटी ने की घोषणा 15 दिन में हमारी मागों का समधान नहीं हुया तो हिमाचल में लगे साबुन उद्योग के गेट पर लगाएगे धरना गढ़शंकर: पंजाब से स्टे हिमाचल...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की भाजपा कलयुगी, जो झूठ पर झूठ बोलती :

नाहन :  सराहां में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आरडीजी के मुद्दे को लेकर भाजपा पर तीखा हमला करते हुए खरी खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि हम तो जीते हैं,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टीसीपी के दायरे में नहीं होगा ग्रामीण क्षेत्र : आशीष बुटेल

एएम नाथ । पालमपुर, 26 अगस्त :- मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने कहा है कि गांव का शहरीकरण नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 20 अगस्त 24 को पालमपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिंदुस्तान यूनिलीवर नार्थ शक्ति टीम द्वारा बच्चों के साथ ओरल डे मनाया

गढ़शंकर :   प्राइमरी स्कूल नुस्सी में पंजाब की हिंदुस्तान यूनिलीवर नार्थ शक्ति टीम द्वारा बच्चों के साथ ओरल डे मनाया गया ।  जिसमें एएससीएम  अंकित शर्मा, टीएसओ अरुण जिंदल,आरएसपी सुरेश कुमार, रजनी कुमारी...
Translate »
error: Content is protected !!