सुखबीर सिंह बादल फिर बने शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष : तनखैया घोषित होने के बाद छोड़ा था पद

by
अमृतसर : पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को एक बार फिर से शिरोमणि अकाली दल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अमृतसर में सुखबीर सिंह बादल को सर्वसम्मति से पार्टी प्रमुख चुना गया है।  सुखबीर सिंह बादल ने पिछले साल 16 नवंबर को अकाल तख्त के आदेश पर पार्टी प्रमुख का पद छोड़ दिया था। हालांकि, पार्टी की वर्किंग कमेटी ने जनवरी 2025 में उनका इस्तीफा स्वीकार किया था।
शिरोमणि अकाली दल ने सुखबीर सिंह बादल को दी बधाई :  शिरोमणि अकाली दल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा कर सुखबीर सिंह बादल के पार्टी का अध्यक्ष बनने की जानकारी दी। पार्टी ने पोस्ट में कहा, ”पंजाब के विकास पुरुष सुखबीर सिंह बादल को शिरोमणि अकाली दल का अध्यक्ष बनने पर बधाई। सुखबीर सिंह बादल पंथ और पंजाब के अधिकारों की दृढ़ता से रक्षा करें और पंजाब को फिर से समृद्ध बनाएं।”
2008 में पहली बार बने अध्यक्ष :  सुखबीर सिंह बादल लंबे समय से शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख चेहरों में से एक रहे हैं. वह पहली बार 2008 में पार्टी अध्यक्ष बने थे और तब से कई बार इस पद पर चुने जा चुके हैं. उनके पिता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन के बाद उन्होंने पार्टी की कमान पूरी तरह संभाली. हालांकि, पिछले कुछ साल में पार्टी को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जिसमें 2022 के विधानसभा चुनावों में हार और कुछ नेताओं का पार्टी छोड़ना शामिल है।
कौन हैं सुखबीर सिंह बादल? : सुखबीर सिंह बादल, पंजाब के 5 बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल के बेटे हैं। उन्होंने कई विधानसभा चुनावों के दरमियां पार्टी की कमान संभाली है। हाल के वर्षों में किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर ‘राजग’ से बाहर निकलने के बाद उन्होंने पार्टी को फिर संभाला है।
‘पंजाब के हितों की रक्षा करना लक्ष्य :  सुखबीर सिंह बादल ने अध्यक्ष चुने जाने के बाद सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “हमारा लक्ष्य पंजाब के हितों की रक्षा करना और अकाली दल को और मजबूत करना है।
नए सिरे से हुआ चुनाव
पार्टी में नए सिरे से सदस्यता अभियान चलाकर अब अध्यक्ष का चुनाव कराया गया है. हालांकि पार्टी के बागी गुट के नेता इस चुनाव को श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों की अवहेलना बता रहे हैं. दरअसल जब सुखबीर बादल और अन्य अकाली नेताओं को अकाल तख्त ने तनखाहिया घोषित किया था इस वक्त अकाल तख्त ने शिरोमणि अकाली दल का सदस्यता अभियान चलाने के लिए एक सात सदस्यीय कमेटी बनाई थी।
‘नए नेताओं को देंगे मौका’ :  पार्टी सूत्रों का कहना है कि सुखबीर अब संगठन को मजबूत करने और नए नेताओं को मौका देने पर ध्यान देंगे. पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए सुखबीर ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने की अपील की है।
कांग्रेस ने कसा तंज :  वहीं कांग्रेस के पंजाब अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि सुखबीर बादल तो पहले से ही अध्यक्ष थे वो तो बीच में उनकी बेटी की शादी थी, इसलिए उन्होंने सोचा होगा कि कुछ छुट्टी ले ली जाए. उन्होंने कहा कि सुखबीर सिंह बादल ने अकाल तख्त के आदेशों को नहीं माना है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

पूर्व सांसद से गोल्डी बराड़ ने मांगी 5 करोड़ रुपये की प्रोटेक्शन मनी

 हरियाणा के गुरुग्राम में एक पूर्व सांसद और एक प्रमुख रियल एस्टेट फर्म के संस्थापक को कनाडा स्थित गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से धमकियां मिली हैं। डेवलपर एसएस ग्रुप के संस्थापक भी हैं....
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राणा ट्रैक्टर्स का उद्घाटन माता सुरजीत कौर ने किया : महिंदीपुर गांव में पंजाब के मैसी ट्रैक्टर्स (टैफे) द्वारा राणा ट्रैक्टर्स नाम से एक शोरूम खोला गया

गढ़शंकर : गढ़शंकर- नवांशहर रोड पर महिंदीपुर गांव में पंजाब के मैसी ट्रैक्टर्स (टैफे) द्वारा राणा ट्रैक्टर्स नाम से एक शोरूम खोला गया जिसका उद्घाटन माननीय डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की माता...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रदर्शन और तोडफ़ोड़ में हिस्सा लिया तो नही बन सकेगें अग्निवीर : अग्निवीर बनने वाला शपथ पत्र देखा कि उसने कोई प्रदर्शन नहीं किया है न तोडफ़ोड़ की

25 हजार अग्निवीरों का पहला बैच दिसम्बर में आर्मी ज्वाइन करेगा वापस नहीं ली जाएगी अग्निपथ योजना नई दिल्ली : देश भर में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ चल रहे विरोध के...
article-image
पंजाब

A Seminar and a street

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha /Dec.31 :  Today on the occasion of last day of 2024, as per the instructions of Sh. Rakesh Kumar, Distt. Youth Officer, Nehru Yuva Kendra Hoshiarpur, to create awareness about the...
Translate »
error: Content is protected !!