दो विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ेगा : 160 मीटर लंबा डबल लेन पुल स्टील ट्रस तकनीक से बन रहा है, एक साथ गुजर सकेंगे दो बड़े वाहन :

by

पुल निर्माण पर 20 करोड़ रुपये की धनराशि हो रही है व्यय, जून 2024 तक पूरा होगा काम
जोगिन्दर नगर, 17 नवम्बर- मंडी जिला के जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोठी पत्तन (लडभड़ोल) तथा धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत सिद्धपुर के समीप निर्माणाधीन ब्यास नदी के ऊपर कोठी पत्तन पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस पुल के निर्मित हो जाने से न केवल जोगिन्दर नगर व धर्मपुर विधानसभा क्षेत्रों के हजारों लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा सुनिश्चित होगी बल्कि दोनों विधानसभा क्षेत्रों के कई गांवों के बीच दूरी का फासला भी कम हो जाएगा। ब्यास नदी पर लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हो रहे इस महत्वपूर्ण पुल का कार्य प्रगति पर है तथा जून, 2024 तक यह पुल वाहनों के आवागमन के लिए पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा।
ब्यास नदी पर कोठी पत्तन (लडभड़ोल) में निर्मित किये जा रहे इस पुल के पूरी तरह बनकर तैयार हो जाने से जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र के लडभड़ोल क्षेत्र सहित धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को चंडीगढ़, दिल्ली सहित सरकाघाट, हमीरपुर, धर्मपुर, बैजनाथ, पालमपुर, धर्मशाला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के बीच आने जाने का फासला कम हो जाएगा। इससे न केवल यहां के लोगों के धन की बचत होगी बल्कि आवागमन में समय भी कम हो जाएगा।
स्टील ट्रस तकनीक से बन रहा है 160 मीटर लंबा डबल लेन पुल, एक साथ गुजर सकेंगे दो बड़े वाहन
स्टील ट्रस तकनीक के आधार पर निर्मित हो रहा डबल लेन कोठी पतन पुल की कुल लंबाई 160 मीटर होगी। इस पुल पर एक समय पर दो बड़े वाहन आसानी से आ जा सकेंगे।
वर्तमान में नाव ही है आवागमन का एकमात्र सहारा, बरसात में तय करना पड़ता है लंबा सफर
वर्तमान समय में ब्यास नदी के दोनों ओर धर्मपुर व जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्रों में बसे हजारों लोगों को आवागमन के लिए कोठी पत्तन में नाव का ही एकमात्र सहारा है। बरसात के दौरान ब्यास नदी में जलस्तर बढ़ने से नाव का संपर्क भी टूट जाता है। ऐसे में ब्यास नदी के दोनों ओर के इन हजारों लोगों को आने जाने में बड़ी असुविधा होती है तथा 15-20 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता है। लेकिन अब इस पुल के निर्मित हो जाने पर जहां देश व प्रदेश के बड़े शहरों के बीच लगभग तीन से चार घंटे का सफर कम होगा तो वहीं लडभड़ोल व धर्मपुर क्षेत्र के लोगों को आवागमन के लिए तय होने वाला लंबा सफर अब महज कुछ ही मिनटों का रह जाएगा।
इसके अतिरिक्त जोगिन्दर नगर के लडभड़ोल व धर्मपुर क्षेत्रों के मध्य लोगों की काफी रिश्तेदारी भी है। ऐसे में दोनों ओर के लोगों को विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यों में भाग लेने में भी सुविधा होगी तथा आवागमन सुगम होने से सामाजिक रिश्ते ओर भी मजबूत होंगे।
क्या कहते हैं अधिकारी:
इस बात की पुष्टि करते हुए अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग धर्मपुर विवेक शर्मा ने बताया कि ब्यास नदी पर कोठी पत्तन में निर्मित हो रहे 160 मीटर लंबे (स्टील ट्रस) पुल का निर्माण कार्य जारी है तथा जून, 2024 तक इसे पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होने बताया कि इस डबल लेन पुल के निर्माण कार्य पर लगभग 20 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय हो रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विकास फंडों का सही प्रयोग कर तय समय पर विकास कार्य बनाए जाए यकीनी: करमजीत कौर

चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी ने ब्लाक तलवाड़ा व हाजीपुर में ‘पंजाब निर्माण प्रोग्राम’ के अंतर्गत हो रहे विकास कार्यों का लिया जायजा अधिकारियों को टीम बन कर एकजुटता व तालमेल के साथ कार्य करने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महिला तस्कर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थी महिला : अटवाल व सोनू गैंग से जुड़े हैं तार

एएम नाथ। शिमला : चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस ने एक महिला तस्कर को उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान आशा देवी के तौर पर हुई है।...
article-image
पंजाब

डीजीपी नरेश अरोड़ा ने अपने पुलिस सफर, पंजाब सरकार की मुहिमों और मानवाधिकार कार्यों पर रखी स्पष्ट राय

दलजीत अजनोहा l होशियारपुर/चंडीगढ़:पंजाब पुलिस हैडक्वार्टर, सेक्टर-9 चंडीगढ़ में विशेष बातचीत के दौरान पंजाब के स्पेशल डीजीपी नरेश अरोड़ा ने अपने पुलिस सफर, सरकार की प्राथमिकताओं और विभागीय कार्यशैली से जुड़ी कई अहम जानकारियां...
article-image
पंजाब

समुंदड़ा में ट्रैक्टर खड़े करके केंद्र  सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर जोरदार की नारेबाजी करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ता।

समुंदड़ा :  विश्व व्यापार संघ के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने कौमी मार्ग पर ट्रैक्टर खड़ा कर विरोध करने के आह्वान पर अमल करते अड्डा समुंदड़ा में ट्रैक्टर खड़े करके केंद्र  सरकार के...
Translate »
error: Content is protected !!