सुजानपुर में अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य पर किया बुजुर्गों का सम्मान : जीवन में आगे बढ़ने के लिए बुजुर्गों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन सर्वोपरि’ — एसडीएम राकेश शर्मा

by

हमीरपुर 30 सितंबर। अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने शनिवार को सुजानपुर में एक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम राकेश शर्मा ने की।
इस अवसर पर देश और समाज के विकास में वरिष्ठ नागरिकों के योगदान की सराहना करते हुए एसडीएम ने कहा कि इनके आशीर्वाद और मार्गदर्शन से ही हम आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए बुजुर्गों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन सर्वोपरि होता है। इनके सम्मान में हर वर्ष पहली अक्तूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाता है।
इससे पहले तहसील कल्याण अधिकारी बलदेव सिंह चंदेल ने मुख्य अतिथि, अन्य अधिकारियों तथा वरिष्ठ नागरिकों का स्वागत किया और बुजुर्गों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चैहान ने भी अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह के दौरान वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया तथा चार बुजुर्गों 84 वर्षीय संसार चंद धीमान, 75 वर्षीय रघु राम, 80 वर्षीय गीता देवी और 96 वर्षीय मिलापो देवी को शाॅल एवं टोपी भेंट करके सम्मानित भी किया गया।
समारोह में तहसीलदार डाॅ. अशोक पठानिया, अन्य अधिकारी, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष तिलक राज कश्यप तथा बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुलेहड़ा के मेधावी विद्यार्थियों को विधायक लखनपाल ने बांटे पुरस्कार : 4500 करोड़ के पैकेज से आपदा प्रभावितों को मिली बड़ी राहत: इंद्र दत्त लखनपाल

बड़सर 31 जनवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने बुधवार को शहीद प्रवीण कुमार मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुलेहड़ा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय न्यास अधिनियम के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न – मानसिक रूप से दिव्यांगजनों के विधिक संरक्षण को लेकर उपायुक्त जतिन लाल ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रोहित जसवाल। ऊना, 27 जून :  राष्ट्रीय न्यास अधिनियम, 1999 के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय स्थानीय समिति की बैठक शुक्रवार को उपायुक्त जतिन लाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मानसिक रूप से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुखाश्रय योजना में फीस न जमा करना व्यवस्था परिवर्तन का एक और शर्मनाक चेहरा : जयराम ठाकुर

सुखाश्रय में पब्लिसिटी में करोड़ों खर्च लेकिन सुविधा के नाम पर जीरो,  सीएम की फ्लैगशिप स्कीम का हाल, लाभार्थी और संस्थान बेहाल मनाली हत्याकांड में सामने आया सरकार और प्रशासन का संवेदनहीन चेहरा एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रवासी कामगारों को पुलिस थाने में करवाना होगा पंजीकरण : जिलादंडाधिकारी अरिंदम चौधरी ने इसे लेकर आदेश कियाजारी

मंडी, 25 अगस्त । मंडी जिले में आए दिनों कामधंधे के सिलसिले में आने वाले प्रवासी कामगारों को अनिवार्य रूप से पुलिस थाना/चौकी में अपना पंजीकरण कराना होगा। जिलादंडाधिकारी अरिंदम चौधरी ने इसे लेकर...
Translate »
error: Content is protected !!