सुधीर शर्मा का मंत्री का पत्ता किसने काटा : हाईकमान ने जा मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने

by

शिमला सुधीर शर्मा मंत्री की रेस में सबसे आगे माने जा रहे शर्मा को सुक्खू कैबिनेट में जगह नहीं मिली । सूत्रों की माने तो सुधीर का पत्ता काटने में सुक्खू से ज्यादा हाईकमान का हाथ रहा है। सुधीर1 शर्मा ने साल 2019 में लोकसभा और उसके बाद धर्मशाला से विधानसभा उप चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था और अप्रैल 2022 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में सुधीर की गुप्त मुलाकात ने सुधीर शर्मा के मंत्री पद मिलने में रुकावटें खड़ीं कर दी।
हाईकमान भी नाराज : कांगड़ा जिले से 2 अन्य ब्राह्मण दावेदारों के दबाव की वजह से भी आज सुधीर की ताजपोशी नहीं हो पाई। क्योंकि ज्वालाजी से कांग्रेस विधायक संजय रत्न और नगरोटा बगवां से आरएस बाली दोनों ब्राह्मण भी मंत्री पद के लिए जोरदार लॉबिंग कर रहे हैं। सुधीर शर्मा और संजय रत्न दूसरी-दूसरी बार चुनाव जीते हैं। इसके इलावा सुधीर से हाईकमान भी नाराज चल रही है। यही कारण थे कि सुधीर का टिकट भी पहली सूची में होल्ड कर दिया गया था और दूसरी सूची में भी सुधीर के बार बार आग्रह पर टिकट मिल पाया था।
कांगड़ा को जल्द मिल सकता है दूसरा मंत्री : 3 नाम सुधीर शर्मा, संजय रत्न और लाहौल स्पीति से रवि ठाकुर हो सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि इनमें से एक या दो को 19-20 जनवरी तक शपथ दिलाई जा सकती है। अभ देखना यह है कि सुधीर शर्मा हाईकमान को मैनेज कर पाते है या नही। उसी पर मंत्री पद का फैसला होगा के सुधीर शर्मा मंत्री बनेंगे या नही।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

सेना भर्तीः स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र प्रधानाचार्य से हस्ताक्षरित होना अनिवार्य

ऊना : इंदिरा स्टेडियम ऊना में 17 मार्च से 6 अप्रैल तक आयोजित होने वाली सेना भर्ती प्रदेश के हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, शिमला, सोलन, किन्नौर व सिरमौर के युवाओं ने भारी संख्या में आवेदन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मोबाइल पोलिंग पार्टी ने 15 किलोमीटर पैदल चक्की पंहुच कर डलवाई वोट : भट्टियात  क्षेत्र  में  425 मतदाता  अपने घरों से करेंगे मतदान

एएम नाथ। चंबा, 22  मई :   एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी भट्टियात पारस अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 85 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांग लोगों को उनके घर द्वार मतदान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा क्षेत्र बैजनाथ में 92 करोड़ की राशि से पेयजल योजनाएं निर्माणाधीन: किशोरी लाल

विधायक बैजनाथ किशोरी लाल ने किया मलघोटा गांव का दौरा एएम नाथ।  बैजनाथ, 13 जून :  विधायक किशोरी लाल ने आज ग्राम पंचायत खड़ानाल के मलघोटा गांव का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने...
हिमाचल प्रदेश

रेडक्रास सोसाइटी ने पालमपुर, देहरा तथा नुरपुर के लिए भेजे चिकित्सा उपकरण

धर्मशाला, 17 जुलाई। जिला रेडक्रास सोसाइटी की ओर से उपायुक्त कांगड़ा निपुण जिंदल ने मिनी सचिवालय में पालमपुर, देहरा तथा नुरपुर अस्पताल के लिए चिकित्सा उपकरण वितरित किए गए। इस अवसर पर उपायुक्त डा...
Translate »
error: Content is protected !!