रेडक्रास सोसाइटी ने पालमपुर, देहरा तथा नुरपुर के लिए भेजे चिकित्सा उपकरण

by

धर्मशाला, 17 जुलाई। जिला रेडक्रास सोसाइटी की ओर से उपायुक्त कांगड़ा निपुण जिंदल ने मिनी सचिवालय में पालमपुर, देहरा तथा नुरपुर अस्पताल के लिए चिकित्सा उपकरण वितरित किए गए। इस अवसर पर उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि रेडक्रास सोसाइटी समाज सेवा के विभिन्न प्रकल्पों को लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि रेडक्रास सोसाइटी के माध्यम से समय-समय पर जरूरतमंद लोगों की आर्थिक मदद भी की जा रही है इसके अतिरिक्त रक्त दान शिविरों का आयोजन भी किया जा रहा है। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि रेडक्रास सोसाइटी के साथ अधिक अधिक से लोग जुड़ें इस के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं ताकि समाज तथा मानवता की भलाई के लिए कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके।
उन्होंने कहा कि धर्मशाला स्थित जिला पूस्तकालय को भी अत्याधुनिक बनाने की दृष्टि से इसका नवीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला स्थित जिला पुस्तकायल में अध्ययन करने वाले छात्रों और युवाओं को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि धर्मशाला स्थित जिला पुस्तकालय में केवल कांगड़ा ही नहीं अपितु प्रदेश भर के विद्याथी अध्ययन के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में शिक्षा के अनेक संस्थान होने की वजह से इनमें अध्ययनरत बहुत से विद्यार्थी जिला पुस्तकालय का उपयोग करते हैं। इस अवसर पर एडीसी सौरभ जस्सल, एडीएम रोहित राठौर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील शर्मा सहित रेडक्रास सोसाइटी के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
महिला मंडल जय गौर, गोपाल चिन्मया स्वयं सहायता समूह ने राहत कोष के लिए दिया चेक
धर्मशाला, 17 जुलाई। आपदा पीड़ितों की मदद के लिए आपदा राहत कोष में आम जनमानस खुलकर अपना योगदान दे रहा है। सोमवार को महिला मंडल जय गौरा तथा चिन्मया गोपाल स्वयं सहायता समूह के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त डा निपुण जिंदल को आपदा राहत कोष के लिए चेक सौंपा। इस अवसर पर महिला मंडल तथा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष मोनिका देवी, पुण्य देवी, डिंपल,सचिव मोनिका गुप्ता, कविता तथा पिंकी देवी ने कहा कि कुल्लू तथा मंडी में आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आपदा राहत कोष के लिए महिला मंडल तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से धन एकत्रित करके उपायुक्त के माध्यम से चेक सरकार को भेजा गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

सौढ़ी पंचायत के मलगण मतदान केंद्र में 66 वर्षीय महिला को आया हार्ट अटैक

बेहोशी की हालत में महिला को बद्दी के निजी अस्पताल में कराया भर्ती। बद्दी, 26 मई (तारा) :  विकास खंड पट्टा की सौडी पंचायत के मलगन बूथ पर गांव की 66 वर्षीय महिला धर्मी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी स्कूलों में लागू किया जा रहा सीबीएसई पाठ्यक्रम ….प्रदेश के 117 स्कूल शामिल, ऊना के भी करीब एक दर्जन स्कूलों में लागू होगा पाठ्यक्रम : मुकेश अग्निहोत्री

 बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है लक्ष्य : उपमुख्यमंत्री रोहित जसवाल/ एएम नाथ।  ऊना, 17 जनवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने चयनित सरकारी विद्यालयों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई

एएम नाथ।  नाहन, 4 अक्तूबर। नाहन शहर को बेसहारा गौवंश की समस्या से मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान को जारी रखते हुए आज सात बेसहारा गौवंश को सिरमौर स्थित कोटला बड़ोग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भूस्खलन के बीच NHAI की मानवता : ऑक्सीजन सपोर्ट पर निर्भर 7 माह के शिशु को सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल

NH-154A पर युद्धस्तर पर बहाली कार्य, विधायक डॉ. जनक राज बोले—एक वर्ष में बनेगा सुरक्षित राजमार्ग भरमौर में भारी बारिश का कहर, NHAI की मुस्तैदी की सराहना, लोगों से गैर-जरूरी यात्रा टालने की अपील...
Translate »
error: Content is protected !!