ससुर से ही बहू ने ठग लिए 39 लाख रुपये : हिमाचल प्रदेश की फर्जी ADM बनकर , दिल्ली हाई कोर्ट का जमानत से इनकार करने पर लगा झटका

by

नई दिल्ली: खुद को हिमाचल प्रदेश में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (ADM) बताकर ससुर से करीब 39 लाख रुपये की कथित ठगी करने वाली महिला को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली। हाई कोर्ट ने महिला की अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि मामले में अपराध का दायरा काफी बड़ा है और कथित साजिश की पूरी सचाई सामने लाने के लिए गहन जांच जरूरी है।

लिव-इन पार्टनर के साथ रहने लगी :  सीमापुरी थाने में दर्ज FIR के मुताबिक, महिला ने अपने ससुर से अलग-अलग किश्तों में करीब 39 लाख रुपये लिए। आरोप है कि उसने परिवार को बताया कि उसका हिमाचल प्रदेश ADM के पद पर चयन हो गया है। और वह ट्रेनिंग कर रही है। इसी कहानी के आधार पर उसने पति से मिलने से इनकार किया और गुरुग्राम में अपने लिव-इन पार्टनर के साथ रहने लगी। पुलिस का आरोप है कि फर्जी कहानी को मजबूत करने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार के चीफ सेक्रेटरी के नाम से कथित नकली नियुक्ति अधिसूचना तैयार किया गया।

विश्वास दिलाने के लिए भेजा था ईमेल  : अभियोजन के अनुसार, सह-आरोपी अनुपम कश्यप के जरिए ससुर को कई ईमेल भेजे गए। इनमें यह विश्वास दिलाने की कोशिश की गई कि हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस आरोपी महिला से मिलना चाहते हैं। एक कथित फर्जी ईमेल में हाई कोर्ट के एक मौजूदा जज की पत्नी के गंभीर सड़क हादसे का दावा कर तस्वीर भी भेजी गई। बचाव पक्ष ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि महिला को फंसाया गया है और उसका मोबाइल फोन हैक हो गया था। यह भी दलील दी गई कि शिकायतकर्ता ने सरकारी नौकरी दिलाने के लिए पैसा दिया था। हालांकि, कोर्ट ने इन दलीलों के बावजूद अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की दूसरी सूची जारी : चार राज्यों के लिए 43 की टिकट फाइनल -पूर्व सीएम अशोक गहलोत और कमलनाथ के बेटे को भी फिर से टिकट

अजायब सिंह बोपाराय। नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची जारी कर दी गई है। इसमें चार राज्यों के 43 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। इस सूची...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिमला के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में 81,800 पौधे रोपित करने का लक्ष्य – विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। शिमला 09 अगस्त – लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 187 हेक्टेयर जमीन पर 81,800 पौधे रोपित करने का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खून से लथपथ लाश को खेत में दिया था फेंक : मां-बेटे निकले कातिल , घरेलू विवाद को लेकर कर दिया था मर्डर

जालंधर :    करतारपुर के जंडे सराए रोड स्थित बड़ा छोटा गांव के खेत में बोरे में शुक्रवार को मिले एक व्यक्ति के शव के मामले में आरोपित की पहचान करने में सफलता पाई...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हजारों लोगों के करोड़ों रुपये ऐंठकर भागी सोसाइटी : सोसायटी की परिसंपत्तियों को बेचकर इसके निवेशकों की देनदारियों को निपटाया जाएगा

एएम नाथ। शिमला : ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसायटी नौ सालों तक हिमाचल प्रदेश में गैरकानूनी तरीके से काम करती रही और हजारों लोगों के करोड़ों रुपये ऐंठकर भाग गई है। सोसायटी...
Translate »
error: Content is protected !!