कांग्रेस करेगी जिला अध्यक्षों और प्रभारियों के कामकाज की समीक्षा : समीक्षा के लिए 20 अगस्त को बुलाई बैठक

by

एएम नाथ । शिमला, 16 अगस्त । हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों और जिला स्तर पर किए गए कार्यों की समीक्षा के लिए 20 अगस्त को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार की अध्यक्षता में यह बैठक शिमला स्थित राजीव भवन में आयोजित होगी। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, संबंधित जिला प्रभारी और सभी जिला कांग्रेस अध्यक्ष भाग लेंगे।

प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री विनोद जिंटा ने बताया कि बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्षों के कामकाज की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और जिला प्रभारियों से भी उनके कार्यों की रिपोर्ट ली जाएगी।

जिलों और ब्लॉकों में संगठन की ओर से आयोजित कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और संगठनात्मक गतिविधियों की भी समीक्षा होगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिला अध्यक्ष से अब तक किए गए कार्यों का पूरा ब्यौरा मांगा गया है।

विनोद जिंटा के अनुसार कांग्रेस हाईकमान ने संगठन सृजन प्रक्रिया के तहत नियुक्त किए गए जिला अध्यक्षों के कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इसी के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व जिला अध्यक्षों के साथ-साथ पीसीसी द्वारा नियुक्त जिला प्रभारियों के कामकाज का भी आकलन करेगा। बैठक में सभी जिला अध्यक्षों और संबंधित जिला प्रभारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

राजनीतिक दृष्टि से भी इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि 21 अगस्त से हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। ऐसे में सत्र शुरू होने से एक दिन पहले कांग्रेस संगठन की यह समीक्षा बैठक कई मायनों में अहम मानी जा रही है। माना जा रहा है कि बैठक में संगठन की गतिविधियों के साथ-साथ आगामी राजनीतिक रणनीति और विधानसभा सत्र के दौरान पार्टी के रुख पर भी चर्चा हो सकती है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर भर्ती रैली 9 से 17 मार्च तक हमीरपुर में होगी आयोजित

एएम नाथ। बिलासपुर 30 जनवरी: भारतीय सेना द्वारा अग्निपथ योजना के अंतर्गत सेना भर्ती रैली का आयोजन 09 से 17 मार्च 2026 तक अणु खेल मैदान एवं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर, हमीरपुर में किया...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल के सिपहसलार कैसे अपनी सीटों पर ही उलझे, जानें आतिशी-सिसोदिया, भारद्वाज सहित AAP के दिग्गजों का हाल

दिल्ली विधानसभा चुनाव की लड़ाई काफी दिलचस्प होती जा रही है।  इस बार दिल्ली में किसी एक पार्टी के पक्ष में कोई लहर नहीं दिख रही है बल्कि हर सीट की अपनी लड़ाई है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हत्या और सबूत मिटाने के प्रयास का शिमला पुलिस ने किया मामला दर्ज : पीट-पीटकर हत्या कर वारदात के सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने व्यक्ति का शव जला दिया था

एएम नाथ। शिमला : गत सप्ताह एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर वारदात के सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने व्यक्ति का शव जला दिया। मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने हत्या...
हिमाचल प्रदेश

सिम्मी अग्निहोत्री पर भाजपा नेता की टिप्पणी से सियासी बवाल : विक्रमादित्य सिंह ने बताया शर्मनाक

‘मदर टेरेसा या नेल्सन मंडेला थीं क्या?’—अजय जोशी की टिप्पणी पर विवाद; दिवंगत प्रोफेसर के योगदान और स्मृति समारोह पर उठाए सवाल एएम नाथ। शिमला /ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की दिवंगत पत्नी प्रो. सिम्मी...
Translate »
error: Content is protected !!