सुनील जाखड़ और उनका परिवार आतंकवाद के दौरान पंजाब छोड़ राजस्थान भाग गया था : पंकज कृपाल

by
गढ़शंकर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज कृपाल एडवोकेट ने आज पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि सुनील जाखड़ ने पहले हिंदुओं और सिखों में अंतर करने की कोशिश की और अब दलित समुदाय जो कि हिंदू धर्म का अभिन्न अंग है, को पाँव की जूती  बता रहा है| उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ खुद को हिंदुओं का प्रतिनिधि बताकर पहले विपक्ष के नेता और फिर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बने।उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ बताएं कि उन्होंने आज तक हिंदुओं के लिए क्या किया। उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ पंजाब के हिंदुओं के ठेकेदार नहीं हैं| उन्होंने कहा कि पंजाब में जाट समुदाय को सिखों में और पंजाब के बाहर के राज्यों में जाट समुदाय को हिंदुओं में गिना जाता है। उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ और उनका परिवार आतंकवाद के दौर में पंजाब छोड़कर राजस्थान भाग गया था और खुद को हिंदू कहने लगा था। उन्होंने कहा कि पंजाब और पंजाबियत को बचाने के लिए आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में 35 हजार निर्दोष लोग शहीद हुए। उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ ने विपक्ष के नेता और फिर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष होने के नाते आतंकवाद के दौरान शहीद हुए 35,000 निर्दोष लोगों के परिवारों के लिए ‘हा’ का नारा भी नहीं लगाया था। उन्होंने सुनील जाखड़ से यह बताने के लिए कहा कि आतंकवाद के दौर में उनकी और उनके परिवार की पंजाब को क्या देन है। उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ के खिलाफ पहले हिंदुओं और सिखों के बीच नफरत पैदा करने और अब दलितों को पाँव की जूती बताने पर पर्चा दर्ज किया जाना चाहिए और कांग्रेस आलाकमान को तुरंत सुनील जाखड़ को कांग्रेस से निष्कासित कर देना चाहिए।
 सुनील जाखड़ द्वारा दलितों को पाँव की जूती कहना बेहद निंदनीय – प्रणव कृपाल
                                         सुनील जाखड़ के खिलाफ फौरन परचा दरज किया जाए – प्रणव कृपाल
                                            पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ के खिलाफ बोलते हुए यूथ कांग्रेस नेता प्रणव कृपाल ने कहा कि सुनील जाखड़ द्वारा दलितों को पाँव की जूती कहना बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ शायद जानते नहीं कि दलित समुदाय हिंदू धर्म का अभिन्न अंग है| उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ हिंदू धर्म के ठेकेदार नहीं, बल्कि हिंदू धर्म के नाम पर कलंक हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में हिंदुओं और सिखों का सदैव घनिष्ठ संबंध रहा है|  उन्होंने कहा कि इससे पहले सुनील जाखड़ ने अंबिका सोनी पर टिप्पणियां कर हिंदुओं और सिखों में फर्क पैदा करने की कोशिश की।  उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ को याद रखना चाहिए कि सिख समुदाय ने हिंदुओं के लिए कई बलिदान दिए हैं और अंबिका सोनी इतिहास की पहली हिंदू होंगी जिन्होंने सिख मुख्यमंत्री बनाने के लिए मुख्यमंत्री बनने से इनकार कर दिया।उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को सुनील जाखड़ के खिलाफ हिंदुओं और सिखों के बीच नफरत पैदा करने और दलित समुदाय को पाँव की जूती बताने के लिए तुरंत पर्चा दर्ज करना चाहिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज : पंजाब और पंजाबियों ने सिर्फ आजादी के आंदोलन में ही अपना योगदान नहीं दिया बल्कि देश आजाद होने के बाद देश की तरक्की में भी बढ़मुल्ला योगदान डाला – हरपाल सिंह चीमा

जालंधर :  जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस के अवसर पर  वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज। इस अवसर पर उनके साथ डीसी विशेष सारंगल और पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा भी शामिल थे।...
article-image
पंजाब

लोटस पब्लिक स्कूल केंडोवाल में धूमधाम से मनाया तीया का पर्व

माहिलपुर – माहिलपुर के लोटस पब्लिक स्कूल केंडोवाल में स्कूल विद्यार्थियों ने तीया का पर्व धूमधाम से समारोह पूर्वक मनाया गया। प्रोग्राम की शुरुआत चौथी कक्षा के विद्यार्थी जसकीरत सिंह ने शब्द गायन कर...
article-image
पंजाब

डल्लेवाल भूख हड़ताल 49वें दिन में प्रवेश : सिकुड़ने लगी है त्वचा, डॉक्टरों ने कही ये बात

खनौरी बॉर्डर : फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी समेत 13 मांगों को लेकर खनौरी बॉर्डर पर भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल  को 49 दिन हो गए हैं। उनके...
article-image
पंजाब

जिले में अभी तक ब्लैक फंगस का कोई मामला नहीं हुआ रिपोर्ट : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात

ब्लैक फंगस की रोकथाम के लिए जिले के अस्पतालों को जारी की गई है गाइडलाइन्स सैल्फ मैडिकेशन न करें लोग, लक्षण दिखने पर डाक्टर से करें संपर्क होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने...
Translate »
error: Content is protected !!