पीने वाले पानी के बिल माफ व बिजली के बिल हाफ करने के लिए 9 अगस्त को डीसी होशियारपुर का करेंगे घेराव : कामरेड दर्शन मट्टु।

by

गढ़शंकर – गढ़शंकर के बीत इलाके के गांव पंडोरी में कुल हिंद किसान सभा, सीटू व खेत मजदूर यूनियन के आह्वान पर पीने वाले पानी के बिल माफ करने व बिजली के बिल हाफ करने की मांग को लेकर 9 अगस्त को डीसी होशियारपुर का घेराव किया जायेगा। मीटिंग को संबोधित करते हुए कामरेड दर्शन सिंह मट्टु व गुरनेक सिंह भज्जल ने कहा कि मनरेगा योजना को जारी रखा जाए, दो सौ दिन का काम व सात सौ रुपये दिहाड़ी की जाए और काम करने वाली जगह पर फस्ट एड की सहुलियत होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पीने वाले पानी के बिल माफ करने व बिजली के बिल हाफ करने, कोरोना के कारण हर परिवार को साढ़े सात हजार रुपये महीना और परिवार के हर सदस्य को दस किलोग्राम अनाज हर महीने देने की मांग करते हुए कहा कि कोरोना वेक्सीन लगाने की कार्य को तेज करने व टेस्टिंग की गति भी तेज की जाए। उन्होंने कहा कि इन मांगों को पूरा कराने के लिए 9 अगस्त को डीसी होशियारपुर कार्यलय का घेराव किया जायेगा उन्होंने वर्करों को आह्वान करते हुए कहा कि वह इस प्रोग्राम में भारी संख्या में पहुंचे। इस मीटिंग में गिरधारी लाल, रोशनलाल, रामलाल, दर्शन लाल, ललित कुमार बब्बी, करन, ज्ञान चंद, नितिन, जसप्रीत, संजय, पवनजीत पम्मी, करतार चंद सरवन, जीत राम, नमनप्रीत, मोहन लाल व जगदीश भी मीटिंग में उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

1000 एडमिशन कराने का दावा, यूनिवर्सिटी से 11.5 लाख की ठगी का आरोप; केस दर्ज

लुधियाना। फिरोजपुर रोड स्थित सीटी यूनिवर्सिटी में बाहरी राज्यों से 1,000 छात्रों के एडमिशन कराने का दावा कर करीब 11.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट रजिस्ट्रार एचआर...
article-image
पंजाब

अध्यापक नेता हरमेश भाटिया को विभिन्न शख्सियतों द्वारा श्रद्धांजलियां भेेंट

गढ़शंकर : डीटीएफ के ब्लाक अध्यक्ष व मजदूर मुलाजम किसान अध्यापक के साथी हरमेश भाटिया नमित अंतिम अरदास उनके पैतृक गांव में आयोजित की गई। हरमेश भाटिया गत दिनों इस संसार को अलविदा कर...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज डुमेली में “मानव जीवन में संगीत का योगदान” विषय पर विशेष व्याख्यान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन संचालित शैक्षिक संस्थान संत बाबा दलिप सिंह मैमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली के संगीत विभाग के प्रमुख प्रोफेसर जगदीप सिंह द्वारा “मानव जीवन में संगीत का...
article-image
पंजाब

केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर विभिन्न संगठनों के आह्वान पर डीएमएफ के नेतृत्व में गढ़शंकर में विरोध रैली

गढ़शंकर, 20 मई :  केंद्रीय ट्रेड यूनियन द्वारा देश स्तर पर विरोध रैलियां करने के आह्वान के तहत  डेमोक्रेटिक कर्मचारी फेडरेशन के गढ़शंकर में विंग डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट , पंजाब, पुरानी पेंशन प्राप्ति फ्रंट...
Translate »
error: Content is protected !!