1000 एडमिशन कराने का दावा, यूनिवर्सिटी से 11.5 लाख की ठगी का आरोप; केस दर्ज

by

लुधियाना। फिरोजपुर रोड स्थित सीटी यूनिवर्सिटी में बाहरी राज्यों से 1,000 छात्रों के एडमिशन कराने का दावा कर करीब 11.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट रजिस्ट्रार एचआर विकास जैन की शिकायत पर पुलिस ने पश्चिम बंगाल निवासी दीपक कुमार सिंह और आदित्यराज सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।

शिकायत के अनुसार, दीपक ने जुलाई 2024 में पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड से एक साल में करीब 1,000 एडमिशन कराने का दावा किया था। इसके बाद उसे असिस्टेंट डायरेक्टर, आउटरीच नियुक्त किया गया और 95 हजार रुपये मासिक वेतन दिया गया। उसकी सिफारिश पर झारखंड के लिए अखिलेश्वर दुबे को स्टेट हेड बनाया गया।

आरोप है कि रानीगंज में यूनिवर्सिटी का कार्यालय खोलने के नाम पर किराया और सिक्योरिटी डिपॉजिट, कार्यालय की व्यवस्था, लैपटॉप, मोबाइल फोन, प्रचार और एजुकेशन फेयर के लिए यूनिवर्सिटी से रकम ली गई। शिकायत के मुताबिक, दीपक ने 7,67,037 रुपये और अखिलेश्वर दुबे ने 3,90,066 रुपये वेतन व अन्य खर्चों के नाम पर हासिल किए।

यूनिवर्सिटी को बाद में एडमिशन पर संदेह हुआ। छात्रों से फोन पर संपर्क करने पर कथित तौर पर पता चला कि कई छात्रों ने यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आवेदन ही नहीं किया था। जांच में सात कॉल रिकॉर्डिंग और एक छात्र का ईमेल भी सामने आया।

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने छात्रों का डेटा जुटाकर कागजों में फर्जी एडमिशन दिखाए। नौकरी से हटाए जाने के बाद देनदारी चुकाने के लिए दिए गए चेक भी कथित तौर पर बाउंस हो गए। पुलिस अब पैसों के लेन-देन, एडमिशन रिकॉर्ड, कार्यालय और संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में हर परिवार को मिलेगा 10 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा : आप सरकार का बड़ा ऐलान

चंडीगढ़ । पंजाब के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। दरअसल, पंजाब के हर परिवार को 10 लाख रुपये का सालाना कैशलेस स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा। इसी के साथ पंजाब देश...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सादगी और सेवा भाव के साथ विधायक विवेक शर्मा ने मनाया जन्मदिन रक्तदान शिविर : रोजगार मेले का आयोजन, 500 आशा वर्करों, आंगनबाड़ी एवं मिड-डे मील कार्यकर्ताओं का सम्मान

रोहित जसवाल।  बंगाणा, 10 अगस्त। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने सोमवार को अपना जन्मदिन सादगी, सेवा और जनकल्याण के संदेश के साथ मनाया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी मृदु शर्मा और...
article-image
पंजाब

पांच जून को केंद्र सरकार बनाए तीनों कृषि कानूनों व बिजली संशोधन व पराली दोनों विधेयकों की प्रतिया जलाएगा किसान सयुंक्त र्मोचा

गढ़शंकर: सयुंक्त किसान र्मोचे दुारा जीओ कार्यालय गढ़शंकर के समक्ष 180 वें दिन आज प्रो. बिक्कर सिंह के नेतृत्व में रोष धरना लगाया गया। इस दौरान विभिन्न व्क्ताओं ने कहा कि सयुंक्त किसान र्मोचे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं दिल्ली से किए यह 3 वायदे नहीं पूरा कर सका : केजरीवाल का कबूलनामा ! …. चुनाव में पड़ सकता है भारी

नई दिल्ली :  दिल्ली में 2025 में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी  के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पिछले पांच सालों में अपनी सरकार के प्रदर्शन पर...
Translate »
error: Content is protected !!