विद्यार्थी आत्मनिर्भर बनने के साथ आत्म-विकास पर भी दें ध्यान: राजेश धर्माणी कहा…..संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता, सामूहिक चर्चा और सकारात्मक सोच को बनाएं जीवन का हिस्सा

by

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं के विद्यार्थियों से किया संवाद
एएम नाथ।  घुमारवीं (बिलासपुर) 08 अगस्त : नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ आत्म-विकास, संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता और आत्मनिर्भरता पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। राजेश धर्माणी आज स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय, घुमारवीं में आयोजित संवाद कार्यक्रम के दूसरे दिन बीए, बीकॉम और बीएससी द्वितीय एवं तृतीय वर्ष तथा स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थियों के साथ संवाद कर रहे थे।May be an image of one or more people and crowd
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से ही एक बेहतर और सशक्त समाज का निर्माण संभव है। संवाद कार्यक्रम आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की आकांक्षाओं, अपेक्षाओं तथा उनके सीखने के स्तर को जानना है। साथ ही उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल, सामाजिक जागरूकता, सकारात्मक सोच तथा आत्मनिर्भरता की भावना को भी प्रोत्साहित करना है।
राजेश धर्माणी ने कहा कि आज के बच्चों के पास आगे बढ़ने की बहुत क्षमताएं हैं, लेकिन इस दिशा में हम उस तरह का वातावरण एवं माहौल उन्हें उपलब्ध नहीं करवा पाते हैं जिसके माध्यम से वह अपनी योग्यताओं एवं क्षमताओं का सही दिशा में बेहतर एवं भरपूर इस्तेमाल करते हुए जीवन के लक्ष्यों को हासिल कर सकें।May be an image of one or more people, television, crowd and text
उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए केवल डिग्री अथवा पुस्तकीय ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें अपने संचार कौशल, नेतृत्व गुण, सामूहिक चर्चा में भागीदारी, श्रवण क्षमता और सामाजिक व्यवहार को भी सुदृढ़ करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छी पुस्तकें पढ़ने, सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने तथा अपने मित्र-मंडली और सामाजिक दायरे को सकारात्मक एवं व्यापक बनाने का भी आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि जीवन में कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है, बशर्ते उसे प्राप्त करने के लिए व्यक्ति पूरी लगन, निरंतरता और एकाग्रता के साथ प्रयासरत रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी विशेषताओं और कमियों की पहचान कर निरंतर आत्म-सुधार की दिशा में भी अग्रसर रहने को प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को गहन चिंतक बनने तथा विषय पर गंभीरतापूर्वक विचार करने की आदत विकसित करने की भी सलाह दी।May be an image of one or more people, people studying, violin and clarinet
उन्होंने मोबाइल फोन के सकारात्मक उपयोग पर बल देते हुए कहा कि मोबाइल का प्रयोग केवल मनोरंजन तक सीमित न रखें, बल्कि इसे ज्ञानवर्धन, अधिगम और आत्म-विकास का माध्यम बनाएं। उन्होंने विद्यार्थियों को योग एवं खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के लिए भी प्रेरित किया।
उन्होंने संवाद के दौरान आत्मनिर्भरता, स्वरोजगार, खेल, व्यक्तित्व विकास, समाज सेवा, नेतृत्व क्षमता और जीवन में लक्ष्य निर्धारण जैसे विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को अपने लिए उपयुक्त आदर्श चुनने तथा उनके सकारात्मक गुणों से प्रेरणा लेने की भी सलाह दी।
इस बीच विद्यार्थियों ने मंत्री राजेश धर्माणी के समक्ष विभिन्न प्रश्न एवं जिज्ञासाएं रखीं, जिनका उन्होंने सहजता एवं मार्गदर्शक भाव से उत्तर देते हुए जीवन में निरंतर सीखते रहने, आत्मविश्वास बनाए रखने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। संवाद के दौरान विद्यार्थियों की समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी भी ली गई तथा संबंधित विषयों पर आवश्यक मार्गदर्शन एवं समाधान प्रदान किया गया।May be an image of one or more people
अगले पांच या दस वर्ष बाद स्वयं को कहां देखना चाहते हैं विषय पर निबंध लिखने को कहा
संवाद सत्र के दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों को अगले पांच या दस वर्ष बाद स्वयं को कहां देखना चाहते हैं विषय को लेकर एक निबंध लिखने को भी कहा। उन्होंने कहा कि बेहतरीन निबंध लिखने वाले विद्यार्थियों को आगामी जिला स्तरीय सीर उत्सव में पुरस्कृत किया जाएगा।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल सहित कॉलेज के अन्य अध्यापक भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जून तक हिमाचल प्रदेश में 1 करोड़ 87 हजार सैलानी आए : प्रदेश सरकार ने राज्य में पर्यटन उद्योग के लिए मजबूत बुनियादी ढांचा सुनिश्चित करने के साथ कई कदम उठाए – सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सत्ता में आने के बाद से हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। राज्य में पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

6 व 7 सितंबर को होगा ब्लाक स्तरीय मुकाबलों का दूसरा चरण : एथलेटिक्स, वालीबाल, कबड्डी सर्कल व नेशनल स्टाइल, फुटबाल व खो-खो के खेल मुकाबले जा रहे करवाए

होशियारपुर, 04 सितंबर  :  खेडां वतन पंजाब दियां-2024 ब्लाक स्तरीय खेल के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने जमकर मैदान में पसीना बहाया। ब्लाक स्तरीय मुकाबलों के पहले चरण में जिले के ब्लाक तलवाड़ा, मुकेरियां, टांडा, होशियारपुर-2...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गरीब विरोधी और अवसरवादी बजट, हिमाचल के हितों की हुई अनेदखी : सीएम सुक्खू –

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार के वित्त वर्ष 2025-26 के बजट पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट असमानता को प्रदर्शित कर रहा है और बजट...
हिमाचल प्रदेश

ऊना-संतोषगढ़ सड़क मार्ग पर 21 जून से 10 जुलाई तक बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही

ऊना: जिला दंडाधिकारी डाॅ अमित कुमार शर्मा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि ऊना-संतोषगढ़ सड़क पर बारिश के पानी की निकासी हेतु बनाए जा रहे नटराज नाले के निर्माण कार्य को सुचारू रूप...
Translate »
error: Content is protected !!