सुनील शर्मा बिट्टू ने आम लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं संग मनाई दिवाली

by

हमीरपुर 13 नवंबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने हमीरपुर शहर मंे आम लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ दिवाली मनाई। रविवार शाम को बड़ी संख्या में शहरवासी और पार्टी कार्यकर्ता सुनील शर्मा बिट्टू को दिवाली की बधाई देने उनके निजी आवास पर पहुंचे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने भी सभी को दिवाली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा सभी के मंगलमय जीवन की कामना की।
उन्होंने कहा कि दिवाली के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू पूरी तरह स्वस्थ होकर शिमला लौटे हैं और हिमाचल प्रदेश के विकास को गति प्रदान करने में जुट गए हैं। सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के दृढ़ संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व के बल पर हिमाचल प्रदेश आने वाले वर्षों में भारत के सबसे समृद्ध राज्यों में अपनी जगह बनाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वंदे भारत ट्रेन पर फिर पथराव, 2 कोचों के टूटे शीशे – ऊना से दिल्ली आ रही

रोहित भदसाली। ऊना :  गांव बसाल  में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बसाल, त्यूड़ी और पनोह गांवों में रेलवे ट्रैक के आसपास...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यूपी और महाराष्‍ट्र की तर्ज पर दिल्‍ली में भी भाजपा बना सकती है दो डिप्‍टी सीएम

दिल्ली में सरकार गठन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अंदर चर्चाओं के बीच, पार्टी नए मंत्रिमंडल में दो उपमुख्यमंत्रियों की नियुक्ति पर विचार कर रही है। बुधवार को पार्टी नेताओं ने बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्टार प्रचारक हिमाचल में बढ़ती गर्मी में चुनाब प्रचार में गर्मी को ले जाएंगे चरम तक : भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारक धड़ाधड़ करेंगे रैलियां

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश में अगले नौ दिन स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार को बढ़ती गर्मी को और तीखी गर्मी में बदलने जा रहे है। भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वनों की आग के कुप्रभावों बारे जानकारी देने के लिए जागरुकता वाहन रवाना

ऊना  – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज फायर सीजन के दौरान वनों की निगरानी व लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से वन विभाग को जारी किये गये वाहनों को हरी झंडी दिखाकर...
Translate »
error: Content is protected !!