सुनील शर्मा बिट्टू ने पंतेहड़ी गांव को सड़क से जोड़ने के लिए वन विभाग को दिए निर्देश

by
एएम नाथ। हमीरपुर 06 अगस्त। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने वीरवार को ग्राम पंचायत जटेहड़ी के गांव पंतेहड़ी का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात करके उनकी समस्याओं को जाना। इस दौरान पंतेहड़ी गांव के निवासियों ने सुनील शर्मा बिट्टू के समक्ष सड़क की समस्या के बारे में बताया। इसके बाद सुनील शर्मा बिट्टू ने मौके पर जाकर सड़क के निर्माण की संभावनाओं का जायजा लिया। उन्होंने गांववासियों से कहा कि इस सड़क का एक हिस्सा वन विभाग की भूमि के अंतर्गत आता है। इस भूमि से सड़क का निर्माण सुनिश्चित करने के लिए सुनील शर्मा बिट्टू ने वन विभाग के अधिकारियों को सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के दिशा-निर्देश दिए।
सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि इस बारे में मुख्यमंत्री से भी बात की जाएगी, ताकि गांववासियों को सड़क की सुविधा उपलब्ध हो सके।
गांववासियों ने अन्य आवश्यक सुविधाओं से संबंधित समस्याएं एवं मांगें भी सुनील शर्मा बिट्टू के समक्ष रखीं। सुनील शर्मा बिट्टू ने इन सभी जनसमस्याओं के निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए तथा गांववासियों की मांगों को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष रखने का भरोसा दिया।
इससे पहले, पंतेहड़ी पहुंचने पर सुनील शर्मा बिट्टू का स्थानीय पंचायत प्रधान रविंद्र सिंह, उपप्रधान ज्योति प्रकाश, वार्ड पंच मीनू देवी, ब्रह्मी देवी, अमन कुमार, देवी दत्त कालिया, स्थानीय निवासियों रोशन लाल, अशोक कुमार, देशराज, पमिल, विक्की राणा, विजय कुमार, उषा रानी, नीलम कुमारी, किरण कुमारी, सरोज कुमारी, शालू, शिल्पा और अन्य लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सिहुंता में बाप-बेटे ने तेजधार हथियार से व्यक्ति पर किया हमला, जान से मारने की दी धमकी

एएम नाथ। चंबा : सिहुंता थाना के तहत एक व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले के दौरान व्यक्ति को सिर में गंभीर चोट आई है, जिसके चलते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैं समझता हूं कि जो भाजपा प्रतिनिधि चुनाव में वोट मांगने के लिए आ रहे, वो किस मुंह से समर्थन मांगने के लिए आ रहे : विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कोई फर्क नहीं पड़ता कि बीजेपी से कौन उम्मीदवार है? हम बीजेपी की ताकत के खिलाफ लड़ रहे हैं।  कांग्रेस नेता विक्रमादित्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री हमारी सरकार का नहीं अपने सरकार में करवाए कामों का ब्यौरा दें : जयराम ठाकुर

  एएम नाथ। शिमला : जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री झूठ बोलना बंद करें और 2 साल में उन्होंने जो काम अपनी सरकार में करवाए उसका ब्यौरा दें। अधिकारी उन्हें गुमराह कर रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीपीएल कार्ड – हिमाचल के इन लोगों से छिन जाएगा : नवंबर में बीपीएल परिवारों की होगी समीक्षा

रोहित भदसाली।  शिमला। हिमाचल में  वर्षों से गरीबी रेखा से नीचे  की सूची में शामिल परिवार बाहर होंगे। नवंबर में पंचायतों में होने वाली ग्रामसभा की बैठक में बीपीएल परिवारों की समीक्षा होगी।  इसमें...
Translate »
error: Content is protected !!