डीडीएम साई लॉ कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर : एलएलबी विद्यार्थियों को नालसा योजनाओं की दी जानकारी

by
एएम नाथ। नादौन, 6 अगस्त। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने कल्लर स्थित डीडीएम साई लॉ कॉलेज में एलएलबी विद्यार्थियों के लिए विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया। शिविर में प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा ने राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) की विभिन्न योजनाओं और मुफ्त कानूनी सहायता के प्रावधानों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आम लोगों तक न्याय सुलभ बनाने के उद्देश्य से नालसा ने कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें मुफ्त कानूनी सहायता योजना प्रमुख है। इसके तहत अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग, महिलाएं, बच्चे, दिव्यांगजन, आपदा एवं अत्याचार पीड़ित, श्रमिक, किन्नर, कैदी तथा वार्षिक तीन लाख रुपये से कम आय वाले सभी पात्र नागरिक मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

कुलदीप शर्मा ने बताया कि पात्र व्यक्ति किसी भी न्यायालय परिसर में स्थापित फ्रंट ऑफिस में जाकर सरल प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मानव तस्करी के शिकार लोगों, झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों, असंगठित क्षेत्र के कामगारों, नशे की गिरफ्त में आए लोगों तथा अत्याचार एवं तेजाब हमलों की शिकार महिलाओं के लिए भी नालसा की विशेष योजनाएं संचालित हैं। इन योजनाओं की जानकारी और सहायता के लिए नालसा के हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के दूरभाष नंबर 01972-224399 तथा ईमेल के माध्यम से भी सहायता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता और पैरा लीगल वॉलंटियर्स सेवाएं प्रदान करते हैं।

अंत में कुलदीप शर्मा ने एलएलबी विद्यार्थियों से समाज के जरूरतमंद लोगों तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कडूआना गुरुद्वारा में संत बाबा सुंदर सिंह की याद में निकाला नगर कीर्तन

5 अप्रैल तक गुरुद्वारा साहिब में अटूट लंगर बरताया जाएगा बी बी एन, 2 अप्रैल (तारा) : बद्दी क्षेत्र के सबसे बड़े ऐतिहासिक गुरद्वारा साहिब कड़ुआना- गुल्लरवाला-लेही में वीरवार को नगर कीर्तन निकाला गया। बद्दी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शरीर के अंदर ही मिल गई कैंसर होने की वजह : साइंटिस्ट भी हैरान

कैंसर एक ऐसी बीमारी है जो शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती है. इसके कई कारण हो सकते हैं, लेकिन हाल ही में एक नए रिसर्च में पता चला है कि कैंसर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश भाजपा कोर कमिटी ने वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ की तरफ से खन्ना को अवार्ड मिलने पर किया सम्मानित

होशियारपुर 10 मार्च  : वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ पंजाब चैप्टर के सी.ई.ओ. संदीप डोगरा द्वारा पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना को उनकी उत्कृष्ट जनसेवाओं के लिए अवार्ड देने की ख़ुशी में पंजाब भाजपा कोर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता : विद्या नेगी

धर्मशाला में राज्य महिला आयोग की विशेष अदालत आयोजित, 28 में से 15 मामलों की सुनवाई एएम नाथ। धर्मशाला, 11 फरवरी :  हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा आज बुधवार को मण्डलीय आयुक्त कार्यालय...
Translate »
error: Content is protected !!