सुप्रीम कोर्ट से हिमाचल प्रदेश सरकार को गुरुवार को कड़ी फटकार : सरकार को गलती का एहसास हुआ और मांग ली माफी

by

नई दिल्‍ली : हिमाचल प्रदेश सरकार को सुप्रीम कोर्ट से गुरुवार को कड़ी फटकार खानी पड़ी। मामला दिल्‍ली की प्‍यास से जुड़ा था। हिमाचल सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया गया। स जवाब में उससे एक गलती हो गई। गलती पकड़ी गई तो सुप्रीम कोर्ट नाराज हो गया। नाराज इतना कि शीर्ष अदालत ने कह दिया, क्‍यों न आप पर अवमानना का केस चला दिया जाए। हिमाचल सरकार को अपनी गलती का एहसास हुआ और तुरंत माफी मांग ली।

दिल्ली जल संकट मामले की शीर्ष अदालत में सुनवाई चल रही थी। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि राज्यों के बीच जल बंटवारे से संबंधित मुद्दा जटिल और संवेदनशील है और इस न्यायालय के पास फॉर्मूला तय करने की विशेषज्ञता नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अपर रिवर यमुना बोर्ड इस मामले की कल नियमित सुनवाई कर मामले का निपटारा करे। सुप्रीम कोर्ट ने अपर यमुना रिवर बोर्ड को कल बैठक आयोजित करने और मामले पर शीघ्र निर्णय लेने का निर्देश दिया। इस तरह सुप्रीम कोर्ट ने रिट याचिका का निपटारा कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बोर्ड यदि आवश्यक हो तो दिन-प्रतिदिन बैठकें आयोजित कर सकता है।

इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश सरकार को पानी के मामले में रुखा रवैया अपनाने को लेकर फटकार भी लगा दी। सुप्रीम कोर्ट हिमाचल सरकार के जवाब से संतुष्ट नहीं था। अदालत में हिमाचल सरकार को चेतावनी दी कि क्यों ना गलत जानकारी देने पर आपके ऊपर अवमानना का मुकदमा चलाया जाए।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गर्मियों में बियर पीने के शौकीनों के लिए खुशखबरी : 75% सस्ती मिलेगी बीयर, स्कॉच भी हुई सस्ती

शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब 75% सस्ती मिलेगी बीयर, स्कॉच भी हुई सस्ती गर्मियों में बियर पीने के शौकीनों के लिए खुशखबरी है। अब ब्रिटेन की बियर ब्रांड्स भारत में पहले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की कमलेश ठाकुर ने देहरा से 9 हजार 399 मतों से की जीत दर्ज : कमलेश ठाकुर को 57.94 प्रतिशत और होशियार सिंह को 41.30 प्रतिशत वोट पड़े

राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा : देहरा उपचुनाव परिणाम देहरा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की कमलेश ठाकुर ने 9 हजार 399 मतों से जीत हासिल की। उन्हें कुल 32 हजार 737 मत पड़े, इनमें 32 हजार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पौधों की उचित देखभाल के लिए भी उठाएं कारगर कदम : पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के महाड़ में वन महोत्सव आयोजित शाहपुर, 08 अगस्त।        पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अत्यंत जरूरी है। यह उद्गार विधायक केवल सिंह पठानिया ने महाड़ में आयोजित वन महोत्सव का...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र और शिक्षक किए जाएंगे सम्मानित : प्रदेश के गौरवशाली इतिहास से परिचित हों स्कूली बच्चे, पाठ्यक्रम में किया जाए शामिल: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

धर्मशाला, 29 सितम्बर : प्रदेश शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूलों के पाठ्यक्रम में प्रदेश के गौरवशाली इतिहास को भी सम्मिलित किया जाए। विदेशी आक्रांताओं और शासकों से पूर्व के प्रदेश के इतिहास को बच्चों...
Translate »
error: Content is protected !!