सुबह पति-पत्नी की मौत : रात को मनाया था बेटी का बर्थडे…..

by
जालंधर :  वीरवार को भयानक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। दंपती की मौत से दो बच्चे अनाथ हो गए। बुधवार रात को बेटी का बर्थडे मनाया व वीरवार सुबह घर से बाइक पर नकोदर स्थित बाबा मुराद शाह माथा टेकने के लिए निकले दंपती को एक कार टक्कर मार दी।
इस हादसे में दंपती की मौत हो गई। यह हादसा जालंधर-नकोदर रोड पर खांबड़ा के पास हुआ। आरोपी कार चालक महिला को दूर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
                   वहीं, घायल उसके पति सुनील को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन अस्पताल में पहुंचते ही उसकी भी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वीरवार सोढल रोड स्थित प्रीत नगर निवासी सुनील गुप्ता व उसकी पत्नी रवीना गुप्ता बाइक पर सुबह करीब 5 बजे घर से नकोदर स्थित डेरा बाबा मुराद शाह में माथा टेकने के लिए निकले थे। जब वह खांबड़ा के टीवी टावर के पास पहुंचे तो एक कार सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद कार सवार महिला को घसीटता ले गया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
            पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि सुनील और रवीना के एक बेटा व एक बेटी हैं जो कि 6 से 8 वर्ष के हैं। परिवार वालों ने कहा कि दंपती ने बुधवार रात को बेटी का बर्थडे मनाया था। वीरवार सुबह वह घर से नकोदर स्थित बाबा मुराद शाह माथा टेकने के लिए निकले थे कि तभी करीब 5:30 बजे फोन आया की सड़क हादसा हो गया है। परिवार वालों ने बताया कि कार चालक मौके से फरार हो गया। पारिवारिक सदस्यों ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि कार चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

कनाडा में फिरौती और फायरिंग के मामले में पंजाबी मूल की महिला गिरफ्तार, बाद में रिहा

कनुप्रीत कौर पर गोली चलाने वाले आरोपी को पीड़िता की पहचान और घर का पता देने का आरोप; 6 अक्टूबर को कोर्ट में होगी पेशी कैलगरी। कनाडा के कैलगरी में फिरौती और गोलीबारी के...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज : शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस पर साइकिल रैली निकाली तथा क्विज मुकाबले करवाए

गढ़शंकर: 29 सितम्बर: बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में डीपीआई कालेज पंजाब के निर्देश एवं कालेज प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह खैहरा की अगुवाई में कालेज के एनएसएस यूनिट तथा रैड रिबन क्लब द्वारा...
article-image
पंजाब

गढ़शंकार के सेहत केंद्रों में डाक्टर तथा स्टाफ जल्द पूरा करने का स्वास्थ्य मंत्री का विधायक रौढ़ी को आश्वासन

गढ़शंकर : विधायक जय किशन सिंह रौड़ी ने विधानसभा गढ़शंकर के अंतर्गत आते स्वास्थ्य संस्थाओं में स्टाफ व अन्य सुविधाओं की कमी संबंधी चंडीगढ़ में पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला के साथ मुलाकात...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भारत भूषण आशू, विधायक परगट सिंह और कुशलदीप ढिल्लों का इस्तीफा स्वीकार

कांग्रेस पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने लिया बड़ा फैसला एएम नाथ। जालंधर :  पंजाब कांग्रेस के तीन नेताओं द्वारा दिए गए इस्तीफे पर कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल का फैसला आ गया है।...
Translate »
error: Content is protected !!