पंजाब में बिना पार्टी सिंबल के होंगे पंचायत चुनाव : हरपाल सिंह चीमा

by

पंजाब में पंचायत चुनाव राजनीतिक पार्टी के चुनाव चिह्न पर नहीं होंगे. पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा है कि पंजाब में पंचायती चुनाव अब राजनीतिक पार्टियों के सिंबल पर नहीं होंगे. सरपंच और पंच के चुनाव राजनीतिक पार्टी के चुनाव चिह्न पर होते थे.
पंजाब के मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि आज पंजाब कैबिनेट ने पंजाब पंचायत रूल्स में संशोधन किया है. और अब सरपंच और पंच के चुनाव राजनीतिक पार्टियों के चुनाव चिह्न पर नहीं होंगे. राजनीतिक पार्टियों के चुनाव चिह्न पर चुनाव होने से लोगों में मनमुटाव बढ़ता था जिसे खत्म करने के लिए और लोगों में भाईचारा बढ़ाने के लिए ये कदम उठाया गया है. हालांकि जिला परिषद और ब्लॉक समिति पर ये निर्णय लागू नहीं होगा और सिर्फ सरपंच और पंच के चुनाव पर लागू होगा.

सितंबर में होंगे पंचायत चुनाव : माना जा रहा है कि पंजाब में सितंबर में पंचायत चुनाव कराए जा सकते हैं. दरअसल, हाई कोर्ट में दाखिल एक जनहित याचिका के जवाब में पंजाब के एडवोकेट जनरल ने यह आश्वासन दिया था कि सितंबर तक पंचायत चुनाव करवा लिए जाएंगे. इसके पहले पंजाब की कैबिनेट की ओऱ से पार्टी सिंबल के साथ चुनाव ना लड़ने को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है.

कंगना को लेकर यह बोले चीमा : पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कंगना रनौत विवाद पर बड़ी बात कही है. चीमा ने कहा, ”बीजेपी को कंगना रनौत का इलाज किसी मानसिक रोगी अस्पताल में कराना चाहिए.”
बता दें कि पंजाब की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की किसान इकाई ने कंगना के बयान को लेकर प्रदर्शन किया. इसमें कंगना की लोकसभा सदस्यता वापस लेने की मांग की गई है. वहीं, चीमा से पहले सीएम भगवंत मान ने भी कहा कि बीजेपी को कंगना रनौत जैसे विवादस्पद सांसदों को नियंत्रित करना चाहिए.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

छात्रवृत्ति के संबंध में स्कूलों और कॉलेजों के सत्यापन के लिए तहसील भलाई अफसर गढ़शंकर तजिंदरजीत सिंह के नेतृत्व में लगाया कैंप

गढ़शंकर। छात्रवृत्ति के संबंध में स्कूलों और कॉलेजों के सत्यापन के लिए तहसील भलाई अफसर गढ़शंकर तजिंदरजीत सिंह के नेतृत्व में बब्बर अकाली खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील...
article-image
पंजाब

पिस्टल दिखाकर लूटे थे छह लाख रुपये : रिटायर्ड डीएसपी का बेटा गिरफ्तार

जालंधर :  खुरला किंगरा के कुक्की ढाब रोड स्थित बैंक एन्क्लेव फेज-2 में सोमवार दोपहर 2:35 बजे दिनदहाड़े बैंक लूट की वारदात पुलिस ने ट्रेस कर ली है। ब्लैक रंग की एक्टिवा पर आए...
article-image
पंजाब

आदित्य ने जीते पदक : पंजाब यूनिवर्सिटी रीजनल सेंटर के आदित्य बख्शी ने नॉर्थ इंडिया कराटे चैंपियनशिप में जीता एक रजत पदक और एक कांस्य पदक

होशियारपुर। पंजाब यूनिवर्सिटी स्वामी सर्वानंद गिरी रिजनल सेंटर स्थित यू.आई.एल.एस में बी.ए.एल.एल.बी. के विद्यार्थी कराटे खिलाड़ी आदित्य बख्शी ने हाल ही में दिल्ली में आयोजित हुई नॉर्थ इंडिया कराटे चैंपियनशिप में एक रजत पदक...
article-image
पंजाब

महाराष्ट्र के नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से जानलेवा हमला, हाथ में आई चोट; हमलावर हिरासत में

नांदेड़ (महाराष्ट्र), 13 अगस्त :  शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर गुरुवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक गुरुद्वारे के बाहर जानलेवा हमला हुआ है।...
Translate »
error: Content is protected !!