सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार : 8 से 12 जनवरी तक विभिन्न उप रोज़गार कार्यालयों में होंगे साक्षात्कार- आकाश राणा

by
धर्मशाला, 6 जनवरी। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी कांगड़ा आकाश राणा ने बताया कि सिस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई जिला बिलासपुर ने सुरक्षा गार्ड व सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पद अधिसूचित किए हैं। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास और आयु सीमा 21 से 37 वर्ष के बीच रखी गई है। इस साक्षात्कार के लिए केवल पुरुष आवेदक पात्र हांेगे।
उन्होंने बताया कि कम्पनी द्वारा सरुक्षा गार्ड के तौर पर चयनित उम्मीदवारों को 16500 रुपये से 19500 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ दिनांक 8 जनवरी को उप रोज़गार कार्यालय लंबागांव, 9 जनवरी को उप रोज़गार कार्यालय बैजनाथ, 10 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय पालमपुर, 11 जनवरी को नगरोटा बगवां और 12 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय बड़ोह में सुबह 11 बजे पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं । इस साक्षात्कार के सम्बन्ध में यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा।
अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8558062252 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि विभागीय वेबसाइट पर साक्षात्कार का ब्यौरा अपलोड कर दिया गया है। सभी इच्छुक आवेदकों से अनुरोध है कि वह साक्षात्कार में भाग लेने से पहले https://eemis.hp.nic.in पर अपनी ई-मेल या मोबाइल नम्बर से लॉगिन करने के बाद अपने डैशबोर्ड पर दिख रही सिस इंडिया लिमिटेड की रिक्तियों के लिए आवेदन करें। विभागीय साईट https://eemis.hp.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन के पश्चात ही साक्षात्कार में भाग लिया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर के लाल अन्जेश जोशी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान : दुनिया की प्रतिष्ठित Ironman 70.3 प्रतियोगिता सफलतापूर्वक पूरी, रैत में हुआ भव्य स्वागत

एएम नाथ। शाहपुर, 14 जून।  शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के कुठार गांव के युवा मरीन इंजीनियर अन्जेश जोशी ने फिलीपींस के सुबिक बे में आयोजित विश्व प्रसिद्ध एंड्योरेंस प्रतियोगिता Ironman 70.3 को सफलतापूर्वक पूरा कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

21 साल बड़े एक्टर को कंगना ने किया था डेट : एक्ट्रेस जानती थीं कि आदित्य पहले से शादीशुदा, फिर दोनो रहे काफी समय पति पत्नी की तरह

बॉलीवुड एक्ट्रेस से भाजपा सांसद बनीं कंगना रनौत इन दिनों चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF महिला जवान कुलविंदर कौर से पड़े थप्पड़ कांड की वजह से काफी चर्चा में हैं। जब से उन्होंने राजनीति में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा राहत में 15 करोड़ रुपये के अंशदान पर राजस्थान सरकार का किया आभार व्यक्त

शिमला :   मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां बताया कि राजस्थान सरकार ने हिमाचल प्रदेश मंे भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन से आई आपदा से निपटने के लिए प्रदेश सरकार को 15 करोड़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जीडीएच इंडस्ट्रीज़ और देवभूमि ग्लास प्रा. लि. बसाल में भरे जाएंगे 69 पद : साक्षात्कार 26 दिसम्बर को जिला रोजगार कार्यालय ऊना में

रोहित जसवाल।  ऊना, 24 दिसम्बर। मैसर्ज जीडीएच इंडस्ट्रीज़ बसाल और देवभूमि ग्लास प्राइवेट लिमिटेड बसाल में विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। यह साक्षात्कार 26 दिसम्बर को सुबह 10.30 बजे...
Translate »
error: Content is protected !!