सुराड़ा, हरदासपुर और जुलाहखड़ी वार्ड में कचरा प्रबंधन कार्यशालाएं आयोजित : चंबा को स्वच्छ रखने में लोगों का योगदान आवश्यक- DC अपूर्व देवगन

by
एएम नाथ : चंबा, 21 दिसंबर : ज़िला प्रशासन चंबा ने विशेष मुहिम शुरू करके नगर परिषद चंबा के क्षेत्र में कूड़ा-कचरे के प्रभावी प्रबंधन की दिशा में सकारात्मक पहल की है।
उपायुक्त अपूर्व देवगन स्वयं विभिन्न वार्डों में जाकर व्यवस्था की निगरानी करने के साथ सभी हित धारकों को जागरुक भी कर रहे हैं ।
इसी कड़ी की निरंतरता में उपायुक्त की अध्यक्षता में आज नगर परिषद चंबा के सुराड़ा, हरदासपुर और जुलाहखड़ी वार्ड में विद्यार्थियों, स्वयं सहायता समूहों और नगर परिषद की सफाई कर्मचारियों को लोगों को कचरा अलग-अलग कर देने के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि चंबा शहर को स्वच्छ रखने के लिए सभी लोगो लोगों का सामूहिक योगदान बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर प्रत्येक घर से विभिन्न प्रकार का कचरा अलग-अलग कर सफाई कर्मचारी को दिया जाएगा तो कचरे का बेहतर निष्पादन नगर परिषद द्वारा सुनिश्चित बनाया जाएगा । उन्होंने विद्यार्थियों को भी अपने घर के आसपास के लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कचरा हम सभी के द्वारा उत्पन्न किया जा रहा है और इस कचरे का निष्पादन करने के लिए हम सभी का योगदान बहुत जरूरी है।
कार्यशाला में वेस्ट वॉरियर्स संस्था से आए प्रतिनिधि सुशांक, करण और रविंद्र ने लघु नाटिका के माध्यम से
कचरे के पृथक्करण को लेकर विस्तृत जानकारी दी और उन्होंने स्वच्छता कर्मचारियों को लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें लोगों जागरूक करने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए।
इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा, नगर परिषद चंबा के कार्यवाहक कार्यकारी अधिकारी एवं तहसीलदार संदीप कुमार सहित संबंधित वार्डो के पार्षद मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लड़की ने कहा 35 लाख दूंगी – गोरे-काले से मतलब नहीं तगड़ा हो, ‘प्रेग्नेंट बनाओ’ : ठगी का नया तरीका

मेवात. राजस्थान के मेवात में एक तरफ साइबर ठगों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस का ऑपरेशन एंटी वायरस जारी है. वहीं दूसरी तरफ साइबर ठगों ने ठगी का नया तरीका अपना लिया. अब...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल पुलिस ने चिट्टे के सौदागर को अमृतसर से धर दबोचा

एएम नाथ। धर्मशाला, 13 फ़रवरी । पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत नशा माफिया के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए चिट्टे के किंगपिन को अमृतसर पंजाब से गिरफ्तार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पत्नी के कत्ल की सिपाही पति ने खुद बताई पूरी कहानी – बेमेल इंजेक्शन की सात डोज… 15 मिनट में थम गईं सांसें

बरेली :  बरेली में आठवीं वाहिनी पीएसी के सिपाही रवि की पत्नी मीनू की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मीनू की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पति और पीएसी के सिपाही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्त निगरानी और कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी : DC अपूर्व देवगन

एएम नाथ। मंडी, 2 दिसम्बर।  जिले में पर्यावरण संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन तथा एनजीटी मामलों की अनुपालना की प्रगति की समीक्षा हेतु आज उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की...
Translate »
error: Content is protected !!