सुर्खियां बटोरने के लिए विपक्ष कर रहा बेतुकी बयानबाजी : महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा के नेताओं में जुबानी जंग तेज

by

शिमला : शिमला में महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा के नेताओं में जुबानी जंग तेज हो गई है। डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार जहां विपक्ष के निशाने पर है, वही मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार नरेश चौहान सरकार के बचाव में आगे आए हैं। नरेश चौहान ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में महंगाई में 5 सालों तक निरन्तर बढ़ौतरी हुई। भाजपा सरकार ने ईंधन और खाद्य पदार्थों की दरों से आम जनता को परेशान करने के हर दिन नये रिकार्ड कायम किए। नरेश चौहान ने आंकड़ों के साथ पेश की डीजल की वास्तविक स्थिति डीजल की दरों पर विपक्षी नेताओं के वक्तव्य पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हिमाचल में डीजल के दाम पड़ोसी राज्यों की तुलना में सबसे कम हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता हाथ से जाने के बाद अब भाजपा नेता सिर्फ विरोध के लिए स्तरहीन राजनीति कर रहे हैं। भाजपा के नेता केवल मात्र अपना अस्तित्व कायम रखने के लिए नाकाम कोशिशें कर रहे है। हिमाचल में डीजल का मूल्य 86 रुपए प्रति लीटर है। इसके विपरीत पंजाब में डीजल की कीमत 87.31 रुपए, हरियाणा में 90.80 रुपए, जम्मू-कश्मीर में 86.83 रुपए और उत्तराखंड में 90.20 रुपए प्रति लीटर है। पड़ोसी राज्यों की तुलना में हिमाचल प्रदेश में प्रति लीटर डीजल की दरें औसतन 3 रुपए कम हैं। कहा कि केन्द्र और राज्य में डबल इंजन की सरकारों का दम भरने वाले भाजपा नेता जनता को यह भी स्पष्ट करें कि इनके कार्यकाल में घरेलू गैस सिलेंडरों की दरों में दोगुने से भी अधिक बढ़ौतरी कैसे हुई है। प्रदेश कांग्रेस सरकार जन-हितैषी सरकार है और जनकल्याण व सामाजिक सरोकार पर विशेष अधिमान के साथ कार्य कर रही है। पूर्व भाजपा सरकार की नीति और नीयत से तंग आकर ही जनता ने उन्हें घर का रास्ता दिखाया है।
अब विपक्ष के नेता सिर्फ समाचारों में सुर्खियां बटोरने के लिए अनाप-शनाप बयानों का सहारा ले रहे हैं, मगर प्रदेश की जनता उनके इन हथकंडों से भली-भांति परिचित है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के हर फैसले और निर्णय पर कटाक्ष करने के बजाय विपक्ष के नेता संयम बरतें और अपनी गलतियों और नीयत को सुधारने के लिए सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दो दिवसीय राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव का हुआ समापन : राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत*

एएम नाथ। नूरपुर, 17 अगस्त: भगवान श्री बृजराज स्वामी मंदिर में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव का शनिवार देर शाम को समापन हो गया। मेले के दूसरे दिन भी सुबह से ही...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जिसे भी कांग्रेस का आलाकमान चुनाव लड़ने को कहता है वह दूसरे का नाम बता देता : ज़िंदगी के साथ और ज़िंदगी के बाद भी लूट करना चाहती है कांग्रेस –

देश के नेतृत्व के लिए मोदी सबसे क्षमतावान नेता : जयराम ठाकुर एएम नाथ। चंबा : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह चुनाव लोक सभा का चुनाव है। जो देश के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 सितंबर को ग्राम सभा की विशेष बैठक : ऊना जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विभिन्न मदों पर होगी चर्चा

रोहित भदसाली।  ऊना, 9 सितंबर. ऊना जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान के सफल आयोजन के उद्देश्य से 15 सितंबर को ग्राम सभा की विशेष बैठक का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त जतिन लाल ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नाइट क्लब में लगी भीषण आग : 25 लोग जिंदा जले

पणजी  : गोवा में अरपोरा के नाइट क्लब में शनिवार दरमियानी रात भीषण आग लग गई, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घटनास्थल का दौरा...
Translate »
error: Content is protected !!