प्रदेश में हुए हादसों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जताया शोक : प्रशासन से राहत और बचाव कार्य तेज करने की अपील

by

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने प्रदेश में भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने से बाढ़ की कई घटनाओं की वजह से कांगड़ा और बंजार में जनधन की बहुत हानि होने पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा के प्रियदर्शनी हाइडिल प्रोजेक्ट सोकणी दा कोट (खनियारा) धर्मशाला में मणुणी खड्ड में पानी का बहाव अचानक बढ़ने से कई मजदूरों के बहने की हृदय विदारक घटना सामने आई है। इसी तरह बंजार विधानसभा क्षेत्र के विहाली गांव में बादल फटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की दु:खद मृत्यु हो गई है। उन्होंने इस दुःखद घड़ी में पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति और परिजनों को यह असह्य दुःख सहन करने का संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही प्रशासन से राहत बचाव कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया। जिससे आपदा ग्रस्त लोगों को अति शीघ्र बचाया जा सके। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों और पर्यटकों से निवेदन किया कि खराब मौसम को देखते हुए खतरनाक स्थान पर न जाए, प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करें और जब तक आवश्यक न हो बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थान पर रहें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावित परिवारों को वितरित करेंगे राहत राशि : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगढ़ार क्लस्टर के मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत ‘संस्कृति–2025’ थीम पर धूमधाम से आयोजित हुआ वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बोले, 16 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला कोच के साथ अश्लील वीडियो से हिला खेल जगत! इंटरनेशनल खिलाड़ी के साथ गहरी साजिश?

वाराणसी के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय वुशू खिलाड़ी और लक्ष्मण अवार्ड से सम्मानित सूरज यादव गंभीर विवाद में फंस गए हैं। मध्य प्रदेश की जबलपुर जिला अदालत ने एक महिला कोच के पति द्वारा लगाए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्वाचन प्रक्रिया को समझें और मतदान अवश्य करें: DC हेमराज बैरवा

हमीरपुर 25 जनवरी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्वाचन प्रक्रिया को समझें और मतदान अवश्य करें। वीरवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीेने के पानी की किल्लत झेल रहे सैसोंवाल के बार्ड चार निवासियों को पीने के पानी की समस्या से मिली निजात

गांव की पंचायत के प्रयासों से तीन वर्ष बाद पीने केपानी की सप्लाई हुई सुचारू हरोली : गांव सेसोंवाल में बार्ड नंबर चार में पीने के पानी की किल्लत के चलते गांव के प्रधान...
Translate »
error: Content is protected !!