गांव चूहड़ पुर में सतगुरु कबीर साहिब जी का प्रकाशोत्सव श्रद्धापूर्वक  मनाया : श्री गुरु रविदास वेलफेयर स्पोर्ट्स क्लब रजि. द्वारा समस्त कस्बा निवासियों के सहयोग से  गया मनाया

by

गढ़शंकर।  गांव चूहड़ पुर में श्री गुरु रविदास वेलफेयर स्पोर्ट्स क्लब रजि. द्वारा समस्त कस्बा निवासियों के सहयोग से सतगुरु कबीर साहिब जी का प्रकाशोत्सव बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से 108 संत सतनाम दास जी ने संगत को कबीर साहिब जी के संघर्षपूर्ण जीवन से अवगत करवाया तथा बाणी से जोड़कर संगत को निहाल किया।

कीर्तनी जत्था गुरुद्वारा श्री दमदमा साहिब चक सिंघा ने कबीर साहिब जी बाणी से संगत को निहाल किया। इस अवसर पर विधायक नछत्तर पाल नवांशहर भी शामिल हुए। साईं मोनिका जी गढ़शंकर भी विशेष रूप से पहुंची तथा दर्शन देकर संगत को निहाल किया।

इस अवसर पर उनके अलावा मास्टर नरिंदर बेगमपुरी जी ने अपने विचार रखते हुए संगत से अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों को अधिक से अधिक शिक्षा दिलाएं ताकि आपकी गरीबी दूर हो सके।

इस अवसर पर उनके अलावा देश राज मुबारकपुर, बुधराज रुड़की खास, हरदेव चक सिंघा, वासदेव परदेसी कुलवंत दुर्गापुर, मास्टर सीतल राम अमीर चंद सोनी, हरप्रीत सुमन, गुरतेज अनमोल इटली, सोहन सिंह संधू, विक्की सुमन, संत मदन लाल रंधावा, बलबीर बोपाराय, यश सरगुंडी, राणा सुमन, सरबजीत सुमन, अशोक कुमार, वाटर वर्कर जूवी सुमन, हर्ष सुमन ने संगत की बड़ी सेवा की।

इस अवसर पर श्री गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसायटी पंजाब के सदस्य मुख्य सेवादार जगदीश सुमन ने फुटबॉल टीम के कोच दिलावर सिंह को भी सम्मानित किया और आए हुए संगत और संत व कीर्तनी जत्थे का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि समाज में अपने नेताओं की जयंती गांव मोहल्लों में मनाई जानी चाहिए ताकि अपने नेताओं के विचारों पर चलकर अपना जीवन सफल हो सके। अंत में सुखमनी साहिब जी के भोग की अरदास की गई। इस अवसर पर गुरु का लंगर भी बरता गया। अंत में मास्टर सीतल राम जी ने आई हुई संगत का धन्यवाद किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

निजी कंपनी में 397 पदों को भरने के लिए 10  जून  को कैंपस इंटरव्यू का होगा आयोजन

अधिक जानकारी के लिए फेसबुक पेज DEE Chamba व   दूरभाष नंबर 01899-222209 पर करें संपर्क एएम नाथ। चंबा :   जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि   रोजगार कार्यालय चंबा...
article-image
पंजाब

कैंसर के लगभग 10% मामले अनुवांशिक, समय पर इलाज से मिल सकती है बीमारी से निजात : डॉ. रघबीर

पोसी के 32 उपकेंद्रों व 15 हेल्थ वेलनेस क्लीनिको, स्कूलों में जागरूकता सेमिनार गढ़शंकर :विश्व कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर आम आदमी क्लिनिक पोसी में सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. रघबीर सिंह के नेतृत्व...
article-image
पंजाब

छात्रों के झगड़े में स्कूल में फायरिंग, एक के पैर में लगी गोली

अमृतसर : अमृतसर में 11वीं और 12वीं कक्षा के स्कूली छात्रों के बीच हुई आपसी रंजिश ने गंभीर रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि पहले स्कूल परिसर में छात्रों के बीच किसी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कभी जल संकट से जूझता था हरोली… अब है कुशल जल प्रबंधन की उम्दा मिसाल-41 करोड़ की 9 पेयजल योजनाएं लोकार्पित, 122 करोड़ की 10 योजनाओं का काम जारी

*महज एक साल में 12.8 मिलियन लीटर क्षमता के 64 जल भंडारण टैंकों का निर्माण* रोहित जसवाल । ऊना, 30 दिसंबर :  हिमाचल प्रदेश के हरोली विधानसभा क्षेत्र ने कठिन जल संकट से कुशल...
Translate »
error: Content is protected !!