12 किलो हेरोइन बरामद : तस्करी नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही पुलिस

by

अमृतसर। जिला देहात पुलिस के थाना घरींडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 11 किलो 960 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।

हेरोइन की यह खेप पाकिस्तान में बैठे तस्करों की ओर से भेजी गई है । एसएसपी कंवल प्रीत सिंह चाहल ने बताया कि , गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के संबंध में मिली जानकारी के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए हेरोइन की खेप बरामद की। फिलहाल इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हेरोइन की खेप किन लोगों ने रिसीव करनी और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था। साथ ही तस्करी से जुड़े नेटवर्क, सप्लाई चेन और अन्य संभावित आरोपियों की पहचान के लिए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि राज्य में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और ऐसे मामलों में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि यदि उन्हें अपने क्षेत्र में नशा तस्करी या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आबकारी विभाग ने पकड़ा बीयर से भरा ट्रक, पंजाब से हिमाचल लाई जा रही थी अवैध शराब

रोहित भदसाली। कुल्लू : कुल्लू में बाहरी राज्यों से भी अवैध रूप से शराब यह लाई जा रही है और इसे यहां पर कुछ लोगों के माध्यम से भी बेचा जा रहा है। ऐसे...
article-image
पंजाब

सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल गांव पद्दी सुरा सिंघ में नए सैशन से पहले सुखमनी साहिब का पाठ करवाया

गढ़शंकर : प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में नया सत्र शुरू होने पर सरकारी स्कूलों के शिक्षक घर गए जाकर बच्चों को प्रेरित कर रहे है और उनके अभिभावकों से संपर्क कर सरकारी सकूलों...
पंजाब

शादी की खुशियाँ दुःख में बदल गई, समारोह में गोली लगने से बच्चे की मौत हो गई, एक घायल

  पट्टी:  21 फरवरी ( मनजिंदर कुमार पेंसरा )। यहां शनिवार रात एक शादी समारोह में डीजे पार्टी के दौरान एक 12 वर्षीय लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई और एक व्यक्ति...
Translate »
error: Content is protected !!