सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल गांव पद्दी सुरा सिंघ में नए सैशन से पहले सुखमनी साहिब का पाठ करवाया

by

गढ़शंकर : प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में नया सत्र शुरू होने पर सरकारी स्कूलों के शिक्षक घर गए जाकर बच्चों को प्रेरित कर रहे है और उनके अभिभावकों से संपर्क कर सरकारी सकूलों में बच्चों को दाखिल करवाने के लिए के लिए चलाई मुहिम के तहत सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल गांव पद्दी सुरा सिंघ के शिक्षकों दुआरा भी जोरदार मुहिम चलाई जा रही है। इसी की चलते स्कूल में नए सत्र की शुरुआत में सुखमनी साहिब पाठ का भोग डाला गया। जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य कृपाल सिंह ने स्कूल स्टाफ की सराहना करते हुए कहा कि सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल पद्दी सूरा सिंघ के शिक्षकों के अथक परिश्रम से आज स्कूल क्षेत्र के स्कूलों की संख्या में प्रथम स्थान पर है। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के निवासियों को स्कूल में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए धन्यवाद किया और कहा कि स्कूल को एनआरआई और क्षेत्र के ग्रामीणों के सहयोग से डिजाइन किया गया है।

उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह का सहयोग मिलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब सीनियर सेकेंडरी समत स्कूल गांव पद्दी सूरा सिंह की गिणती पंजाब के अग्रणी स्कूलों में होगी। इसके लिए हम सभी को मिलकर और मेहनत करने की जरूरत है। इस दौरान ग्यारहवीं कक्षा के छात्र ऋतिक चौहान ने पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमारे स्कूल जैसा मेहनती स्टाफ सभी स्कूलों में होना चाहिए जो बच्चों के लिए मेहनत करते हैं और हमेशा स्कूल की प्रगति के लिए प्रयास करते हैं।
इस अवसर पर प्रिंसिपल कृपाल सिंह, अध्यापिका सुनीता कुमारी, अध्यापिका परमजीत कौर, अध्यापक गुरिन्दर सिंह सहित अन्य शिक्षिकाएँ तथा विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएँ भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुकेश अग्निहोत्री 15 को हरोली विस में करेंगे करोड़ों की विकासात्मक योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास

रोहित भदसाली।  ऊना, 14 अक्तूबर। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 15 अक्तूबर, मंगलवार को ऊना जिला के हरोली विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की विकासात्मक योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा वे राजकीय...
article-image
पंजाब

48 भवनों और 27 स्थानों पर कुल 117 मतगणना केंद्र स्थापित किए – 64 मतगणना पर्यवेक्षक मतगणना प्रक्रिया की देखरेख करेंगे: सिबिन सी

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी  सिबिन सी ने बताया है कि लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना 4 जून, 2024 को सुबह 8:00 बजे शुरू होगी। विभिन्न राज्यों के अखिल भारतीय सेवाओं और सिविल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने 36 राज्यों-यूटी में बदले प्रभारी : पंजाब में अब पूनिया के साथ सहप्रभारी सचदेवा और अलका गुर्जर, हिमाचल प्रदेश का प्रभारी श्रीकांत शर्मा और दर्शना सिंह सह-प्रभारी होंगी

स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ की कमान, गुजरात की जिम्मेदारी तरुण चुघ को दी गई नई दिल्ली, 23 सितंबर। भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए पार्टी के...
Translate »
error: Content is protected !!