महिला अधिकारी ने लगाया आरोप : पति ने एसबीआई अधिकारी के साथ मिलकर 37 लाख रुपए और लॉकर में रखे सोने के गहने निकाले

by

एएम नाथ। कुल्लू : कुल्लू में एक महिला अधिकारी ने अपने डॉ. पति और एसबीआई अधिकारी के साथ मिलीभगत कर 37 लाख रुपए और लॉकर में रखे सोने के गहने निकालने का आरोप लगाया है। महिला ने इस मामले में कुल्लू महिला थाने में केस दर्ज करवाया है।

एसपी कुल्लू कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने शुक्रवार को बताया कि जिला की एक अधिकारी ने एक शिकायत में आरोप लगाया कि उसके डॉ. पति ने एसबीआई अधिकारी शाखा कुल्लू के साथ मिलीभगत करके रुपए निकाल लिए।शिकायतकर्ता के अपने पति के साथ संयुक्त बैंक खाते को 2 नवंबर 2021 को धोखाधड़ी करके अपने नाम पर करवा दिया और 37 लाख रुपए शिकायतकर्ता के खाते से निकाल दिए, जिसकी जानकारी उसे 2022 में मिली।

इस मामले में शुक्रवार को थाना कुल्लू में शिकायतकर्ता के पति और अन्य आरोपियों के खिलाफ धारा 318 (4), 316 (2), 316 (5), 61(2) भारतीय न्याय संहिता, 2023, के तहत दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बस्ती सांसिया (देनोवाल खुर्द) में कोरोना वैक्सीनेशन कैंप में 200 के करीब लोगों के लगाई गई वैक्सीनेशन

गढ़शंकर : कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए यहां पूरे देश में कोरोना वैक्सीनेशन मुहिम पूरे जोरों पर चल रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के अनुसार एस.एम.ओ पोसी डॉ रघुवीर सिंह...
article-image
पंजाब , समाचार

महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में सुसराल वालों को बताया जिम्मेदार , सास ससुर सहित छे पर मामला दर्ज

गढ़शंकर – बीती रात गढ़शंकर के पदराना गांव की 32 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, मृतक महिला की पहचान पूनम पत्नी प्रिंस राणा के रूप में हुई है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन हैं पायल अरोड़ा…जिन्हें माना जा रहा अहमदाबाद में एयर इंडिया हादसे का जिम्मेदार

अहमदाबाद में 12 जून 2025 को हुए एयर इंडिया विमान हादसे की जांच के दौरान भारत के नागरिक उड्डयन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) टाटा ग्रुप की एयरलाइंस के तीन अधिकारियों पर कार्रवाई करने...
Translate »
error: Content is protected !!