लोगों की सेवा ही परम धर्म, विकास पुरुष श्री जी.एस. बाली बाल मेले का लक्ष्य : आर.एस. बाली

by
विकास पुरुष श्री जी.एस. बाली बाल मेला-2026 के विकास पुरुष श्री जी.एस. बाली मेगा मेडिकल कैंप में 350 लोगों का होगा निशुल्क ऑपरेशन
एएम नाथ। नगरोटा , 30 जुलाई ।  लोगों की सेवा को परम धर्म मानते हुए नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए विकास पुरुष श्री जी.एस. बाली जी के जन्मदिवस के अवसर पर लगातार पिछले 24 वर्षों से बाल मेले का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह उद्गार हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं विधायक नगरोटा बगवां आर.एस. बाली ने ओबीसी भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों को निशुल्क ऑपरेशन पत्र वितरित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर उनके साथ एसडीएम नगरोटा पूजा अधिकारी, बाल मेला कमेटी के अध्यक्ष मान सिंह, बाल मेला कमेटी के सदस्य तथा नगरोटा क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।May be an image of one or more people
अपने संबोधन में विधायक नगरोटा बगवां आर.एस. बाली ने कहा कि विकास पुरुष श्री जी.एस. बाली बाल मेला मात्र एक मेला नहीं, बल्कि विकास पुरुष श्री जी.एस. बाली जी द्वारा शुरू किया गया जनसेवा का एक सशक्त माध्यम है, जिसमें बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए विशेष शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि विकास पुरुष श्री जी.एस. बाली जी द्वारा लोगों की सेवा के उद्देश्य से शुरू किए गए विकास पुरुष श्री जी.एस. बाली बाल मेले का इस वर्ष 24वां संस्करण भी अत्यंत भव्य एवं सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
उन्होंने कहा कि विकास पुरुष श्री जी.एस. बाली बाल मेले के मुख्य आकर्षणों में जहां बच्चों के लिए झूले, हाथी, घोड़े और ऊंट की सवारी जैसी मनोरंजक गतिविधियां होती हैं, वहीं बुजुर्गों तथा नगरोटा वासियों सहित आम लोगों के लिए प्रतिवर्ष विकास पुरुष श्री जी.एस. बाली मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन भी किया जाता है। विकास पुरुष श्री जी.एस. बाली मेगा मेडिकल कैंप में लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक जांचें तथा दवाइयां पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध करवाई जाती हैं।
आर.एस. बाली ने बताया कि मेडिकल कैंप में देशभर के विशेषज्ञ चिकित्सक लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच करते हैं तथा उनकी आवश्यकतानुसार निशुल्क दवाइयां और निशुल्क स्वास्थ्य संबंधी परामर्श उपलब्ध करवाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष आंखों की जांच के दौरान जिन लोगों को चिकित्सकों द्वारा ऑपरेशन की आवश्यकता बताई जाती है, उनके निशुल्क ऑपरेशन का संपूर्ण खर्च वह वाहन करते हैं।May be an image of studying and dais
उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष जिन लोगों को चिकित्सकों द्वारा ऑपरेशन की आवश्यकता बताई जाती है, उनके निशुल्क ऑपरेशन का संपूर्ण खर्च वह वहन करते हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों को बिना किसी आर्थिक बोझ के बेहतर उपचार उपलब्ध हो सके। इस वर्ष चिकित्सकों ने 350 लोगों को ऑपरेशन की आवश्यकता बताई है। इन सभी लाभार्थियों को ऑपरेशन संबंधी पत्र वितरित किए गए हैं। आर.एस. बाली ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी इन 350 लाभार्थियों के निशुल्क ऑपरेशन का पूरा खर्च वह खुद वहन करेंगे।
उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य को संवारने के उद्देश्य से विकास पुरुष श्री जी.एस. बाली मेगा रोजगार मेले का आयोजन भी होता है, जो हजारों युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में अत्यंत सहायक सिद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि वैसे तो पूरे वर्ष नगरोटा क्षेत्र के युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए विभिन्न रोजगार शिविर आयोजित किए जाते हैं, लेकिन विकास पुरुष श्री जी.एस. बाली बाल मेले के दौरान आयोजित होने वाला मेगा रोजगार मेला मात्र दो दिनों में हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाता है।
आर.एस. बाली ने बताया कि विकास पुरुष श्री जी.एस. बाली बाल मेले में प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें एकत्रित रक्त टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा जाता है। यह रक्त अनेक जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

आईटीआई ऊना में साक्षात्कार 30 मार्च को

ऊना, 25 मार्च: गियर उत्पादन कंपनी माइल स्टोन गियर्स प्राईवेट लिमिटेड बद्दी के लिए साक्षात्कार 30 मार्च को प्रातः 10 बजे आईटीआई ऊना में आयोजित होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए आईटीआई प्रधानाचार्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर में होने वाले समारोह के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ की बैठक : सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया जाएगा

समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को भी किया जाएगा आमंत्रित रोहित राणा। शिमला :  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार देर सांय अधिकारियों के साथ राज्य सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल 11...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस अधीक्षक कार्यालय बद्दी में क्राइम एवं वेलफेयर बैठक आयोजित

बीबीएन, 13 मई (तारा) : पुलिस अधीक्षक कार्यालय बद्दी के कांफ्रेंस हॉल में पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान की अध्यक्षता में क्राइम एवं वेलफेयर बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप-पुलिस अधीक्षक बद्दी सहित सभी थाना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला ने बाजू पर लिखा सुसाइड नोट, फांसी लगाकर की आत्महत्या : पति व उसकी प्रेमिका पर मामला दर्ज इनबॉक्स

इंदौर : महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला अपने पति और उसकी प्रेमिका से इतनी परेशान हो चुकी थी कि उसने अपनी जिंदगी समाप्त करने का फैसला कर लिया और सुसाइड नोट...
Translate »
error: Content is protected !!