चौपाल के पीएम श्री स्कूल के विद्यार्थियों ने CM सुक्खू से की मुलाकात ….शिक्षक उपलब्ध करवाने पर जताया आभार

by

एएम नाथ। शिमला : विधानसभा परिसर, शिमला में पीएम श्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल चौपाल के विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्कूल में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।May be an image of one or more people

विद्यार्थियों ने कहा कि शिक्षकों की व्यवस्था होने से अब वे अपनी पढ़ाई को और बेहतर ढंग से आगे बढ़ा सकेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष स्कूल में शिक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी खुशी भी जाहिर की।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के किसी भी बच्चे की पढ़ाई बाधित न हो और स्कूलों में पर्याप्त संख्या में शिक्षक उपलब्ध हों, यह सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।May be an image of one or more people

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि बच्चों के चेहरों की खुशी और उनकी आंखों का आत्मविश्वास ही सरकार के काम की असली कसौटी है। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

इस मुलाकात के दौरान विद्यार्थियों में मुख्यमंत्री से मिलने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने शिक्षकों की उपलब्धता के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि इससे उनकी पढ़ाई को बेहतर माहौल मिलेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में अब तक 1,350 राशन कार्ड ब्लॉक

एएम नाथ। शिमला :  खाद्य नागरिक और उपभोक्ता मामले विभाग ने डिपो से लगातार 3 महीने तक सस्ता राशन नहीं लेने वाले उपभोक्ताओं के राशन कार्ड ब्लॉक करने शुरू कर दिए हैं।  बता दें...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खनन माफिया : करोड़ो का पत्थर और रेत ले उड़ा – गढ़शंकर व बलाचौर के बार्डर पर सौ एकड़ से ज्यादा पहाड़ी व खड्ड को खोद कर

गढ़शंकर ।  गढ़शंकर व बलाचौर के गांव कुनैल और रूढक़ी के बार्डर पर कई महीनों से चल रही अवैध माईनिंग के चलते सौ एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में दस से पंद्रह फीट से ज्यादा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य मंत्री ने नौणी विश्वविद्यालय में प्राकृतिक खेती के उत्पादों के लिए बिक्री केन्द्र का किया शुभारम्भ : कृषि में उन्नत तकनीक व अनुसंधान का लाभ सुनिश्चित कर रही प्रदेश सरकारः डॉ. शांडिल

एएम नाथ। सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी, सोलन में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सफलता की कहानी : प्रदेश सरकार के प्रयासों से ड्रैगन फ्रूट की लालिमा से बदल रही है जीवन सिंह राणा के बाग की तस्वीर

कई औषधीय गुणों से भरपूर है ड्रैगन फ्रूट, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के उपचार में भी रामबाण औषधि। तीन साल की कड़ी मेहनत से लिखी सफलता की नई इबारत। सेवानिवृति के पश्चात अधिकतर लोग...
Translate »
error: Content is protected !!