नेपाल आपदा में संपर्क से बाहर ऊना के लोगों की जानकारी प्रशासन को दें: डीसी जतिन लाल

by

हेल्पलाइन नंबर 1077 और 94594-57476 पर किया जा सकता है संपर्क

ऊना, 27 अगस्त। नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर जिला प्रशासन ऊना ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है, जो घटना के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।

उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि यदि जिले का कोई व्यक्ति, परिजन, रिश्तेदार अथवा परिचित घटना के दौरान नेपाल में मौजूद था और वर्तमान में उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है, तो उसके संबंध में उपलब्ध जानकारी जिला प्रशासन के साथ साझा करें। उन्होंने लोगों से संबंधित व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर, नेपाल में ठहरने का स्थान तथा अन्य उपलब्ध विवरण उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है।

डीसी ने कहा कि प्रशासन को प्राप्त जानकारी को संबंधित स्तर पर साझा कर आवश्यक समन्वय स्थापित किया जाएगा। साथ ही, प्रभावित लोगों और उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रशासन के साथ केवल सही और सत्यापित जानकारी ही साझा करें, ताकि राहत एवं समन्वय कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इन नंबरों और ई-मेल पर दें सूचना

नेपाल में संपर्क से बाहर ऊना जिले के किसी व्यक्ति की जानकारी देने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, ऊना से संपर्क किया जा सकता है।

  • हेल्पलाइन: 1077
  • दूरभाष: 94594-57476
  • ई-मेल: ddmauna@gmail.com

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि उनके किसी परिजन या परिचित का नेपाल में संपर्क नहीं हो पा रहा है, तो बिना देरी किए उपलब्ध जानकारी प्रशासन तक पहुंचाएं, ताकि आवश्यक कार्रवाई और समन्वय किया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

OBC क्रीमीलेयर को लेकर सरकार का नया प्लान : आरक्षण दायरे से बाहर हो सकते हैं ये लोग; 6 मंत्रालयों में मंथन

नई दिल्ली : केंद्र सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय के विभिन्न वर्गों के बीच आरक्षण का लाभ प्रदान करने के एक प्रस्ताव पर विचार कर रही है, जो विभिन्न केंद्र और राज्य सरकारों,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिल्ली महाअधिवेशन को लेकर हिमाचल कोली समाज पूरी तरह तैयार : 300 से अधिक प्रतिनिधियों की सहभागिता तय।

शिमला में प्रदेशाध्यक्ष अमर चंद शलाठ की अध्यक्षता में विशेष बैठक सम्पन्न। महिला, युवा एवं जिला इकाइयों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारियां। समाज के दमदार प्रतिनिधित्व से दिल्ली में दिखेगी एकता और संगठन की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC अपूर्व देवगन का ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के साधन सृजन पर बल : किसान उत्पादक संघों को अपने उत्पाद बिक्री करने के लिए इंटरनेट का भरपूर इस्तेमाल करने को कहा

मंडी, 23 फरवरी। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि मंडी जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के साधन सृजित करना प्रशासन की मुख्य प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सनातन का अपमान कांग्रेस की विरासत और फितरत -कुंभ में करोड़ों लोगों के नहाने से अर्थ व्यवस्था को हजारों करोड़ का योगदान : जयराम ठाकुर

धार्मिक यात्राओं से बदल रही है देश की अर्थव्यवस्था, कांग्रेस की इकोनॉमिक्स कमजोर एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सनातन का हर प्रकार से...
Translate »
error: Content is protected !!