सुल्तान पहलवान ने आर्यन पहलवान को शिकस्त देकर जीता बरागु का दंगल

by

पट्टा मेहलोग, 8 जून (तारा) : विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत बाड़ियाँ के गाँव बरागु में लखदाता कुश्ती दंगल का आयोजन करवाया गया। इसमें दून के समाजसेवी हंसराज चंदेल मुख्य अतिथि रहे।इस दंगल में क्षेत्र के इलावा बाहरी राज्यों के पहलवानों ने भी अपनी कला के जौहर दिखाकर कुश्ती प्रेमियों का खूब मनोरंजन किया।

दंगल समिति के प्रधान राम आसरा चौहान ने बताया गांव में हर तीसरे वर्ष जून माह के द्वितीय रविवार को दंगल करवाने की यह परंपरा वर्षों पुरानी है,जिसका आज भी आदर पूर्वक निर्वहन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि दंगल के दौरान अनेक छोटी व बड़ी अनेक बेहतरीन कुश्तियां पहलवानों द्वारा लड़ी गई। अंत में माली का मुकाबला सुल्तान पहलवान भोगपुर व आर्यन गांव पड़च के बीच हुआ,जिसमें सुल्तान पहलवान ने आर्यन पहलवान को पटखनी देकर खिताब अपने नाम किया। विजेता व उप विजेता पहलवानों को मुख्य अतिथि हंसराज चंदेल ने पुरस्कृत किया। उन्होंने दंगल कमेटी को अपनी ओर से 5100 रु की राशि बतौर प्रोत्साहन भेंट की।
इस मौके पर पंचायत प्रधान पवन गुप्ता, उप प्रधान संजीव कुमार, पंचायत समिति सदस्य पूजा, सीमा देवी के इलावा दंगल कमेटी के प्रधान राम आसरा चौहान,कोषाध्यक्ष शिशु पाल चौहान, सचिव नेक राम ठाकुर , सह – सचिव गुरबचन चौहान,पूर्व बीडीसी प्रेम चंद व कमेटी के सदस्य देवीलाल, राम सिंह, केहर श्याम, रामजी, रमेश चंद, कृष्ण चंद, खुर्मेंद सिंह ने कुश्ती के इस कार्यक्रम मे अपना योगदान दिया।

फोटो कैप्शन
पट्टा के बरागु में आयोजित कुश्ती स्पर्धा के विजेताओं को पुरस्कृत करते समाज सेवी हंसराज चंदेल

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धन-बल से लोकतंत्र को कमज़ोर करने वालो को लोकसभा चुनाव में करारा जवाब देगी जनता: मुख्यमंत्री

पन्द्रह-बीस क्षेत्र में खुलेगी उप-तहसील ,  ननखड़ी में बस स्टैंड व शॉपिंग कॉम्पलेक्स का होगा निर्माण शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आगामी लोकसभा चुनाव का ज़िक्र करते हुए प्रदेश के लोगों से...
article-image
पंजाब

पुलिस ने 13 करोड़ की जब्त की गई वस्तुएं असली मालिकों को लौटाईं

जालंधर :  पुलिस और जनता के बीच संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 13 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का जब्त किया गया सामान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जेएनवी पेखुबेला में होगा जिला स्तरीय योग दिवस समारोह, उपायुक्त होंगे मुख्य अतिथि

रोहित जसवाल।  ऊना, 19 जून. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 21 जून को ऊना जिले में जिला स्तरीय योग दिवस समारोह जवाहर नवोदय विद्यालय, पेखुबेला के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। एक पृथ्वी,एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार को बड़ा झटका : हाई कोर्ट ने CPS को हटाने के आदेश, बंद होंगी सरकारी सुविधाएं

एएम नाथ। शिमला  :  हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने बुधवार को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए हिमाचल सरकार के सभी 6 सीपीएस को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कोर्ट ने आदेश सुनाया कि...
Translate »
error: Content is protected !!