कबड्डी का महा उत्सव 16 नवंबर को बीनेवाल बीत में

by

गढ़शंकर : : शहीदे आज़म सरदार भगत सिंह जी की याद में प्रथम कबडडी ऑल ओपन का विशाल खेल मेला अड्डा झुंगिया (बीनेवाल बीत) में आयोजित किया जा रहा है। यह मेला समस्त स्थानीय निवासियों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। जिसका मुख्य कारण नई पीढ़ी को नशे से दूर रखकर खेलों के प्रति प्रेरित करना होगा। इस मेले में क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां पहुंचकर इस खेल का उत्साह बढ़ा रही हैं, वहीं विभिन्न समाजसेवियों द्वारा आर्थिक मदद भी की जा रही है. इस टूर्नामेंट में बीत क्षेत्र के नैनवां गांव में जन्मे कनाडा निवासी सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर भाग सिंह अटवाल विशेष रूप से पहुंच रहे हैं। सरदार अटवाल ने  खुशी जाहिर करते हुए बताया है कि यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मेरे क्षेत्र के युवाओं द्वारा इस तरह की पहल की जा रही है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से इस खेल मेले में अधिक से अधिक सहयोग देने का अनुरोध किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मकान मालिक और किराएदारों के बीच झगड़े को खत्म करने के लिए : चंडीगढ़ में जल्द लागू हो सकता है टेनेंसी एक्ट

चंडीगढ़। केंद्र सरकार की ओर से मकान मालिक और किराएदारों के बीच झगड़े को खत्म करने के लिए चंडीगढ़ में जल्द ही टेनेंसी एक्ट लागू किया जा रहा है। इससे अदालतों में चल रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

17 मई को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

बी बी एन, 16 मई (तारा) : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड बद्दी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता बद्दी दीपक वर्मा ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोबोटिक सर्जरी के नाम पर KNH में अव्यवस्था : 30 करोड़ की मशीन पर उठे सवाल 11 मार्च से अब तक एक भी गायनिक सर्जरी नहीं हुई : डॉ. जनक राज

गायनी विभाग शिफ्टिंग से महिला मरीजों को हो रही भारी परेशानी एएम नाथ। शिमला : शिमला में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

2022 से पूर्व कार्यरत दो वर्ष का नियमित सेवाकाल पूर्ण करने वाले कर्मचारियों को दिया जाएगा उच्च वेतनमान : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर

प्रत्येक कर्मचारी के वेतन में हुई 12 से 15% वृद्धि जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) को भी दो वर्ष का सेवाकाल पूर्ण होने पर उच्च वेतनमान प्रदान करने की घोषणा  शिमला :  मुख्यमंत्री जय राम...
Translate »
error: Content is protected !!