सुशासन सप्ताह के तहत 21 और 23  दिसंबर को आयोजित होगे कार्यक्रम – प्रियांशु खाती

by
पंचायत भवन बरौर में 21 दिसंबर तथा पटवार  भवन पुखरी में 23 दिसंबर को कार्यक्रम का होगा आयोजन
एएम नाथ। चम्बा :  उपमंडल अधिकारी (नागरिक) प्रियांशु खाती ने बताया कि प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत सुशासन सप्ताह का उपमंडल स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में आम जनमानस की समस्याओं का मौके पर निपटारा किया जाएगा तथा साथ ही लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 21 दिसंबर को उप मंडल चंबा की ग्राम पंचायत बरौर, पल्युर, कुरैणा, पलुई, प्रौथा, पधर साहो, सिल्लाघारट, जडेरा, चम्बी, कैला सुंगल, राजिंडू, साच, किडी, अठालुई, व सराहन और गबाड के लोगों की समस्याओं का समाधान के लिए पंचायत भवन बरौर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इसी तरह 23 दिसंबर को ग्राम पंचायत चकलू, चंडी, दुलाहर, झुलाडा, कंदला, कियाणी, कुठेहड़, मसरूड, प्राहान्वी, पुखरी, राजनगर, राजपुरा, भडोह, रुपणी, सिद्धकुण्ड व निहुई और टिकरी के लिए पटवार  भवन पुखरी में  लोगों की समस्याओं को सुनकर मौके पर निपटारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच होगा।
उप मंडल अधिकारी (नागरिक) ने लोगों से आग्रह किया है कि सुशासन सप्ताह के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सभी बढ़ चढ़कर भाग लें ताकि मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

12वीं कक्षा में फेल होने पर एक छात्र ने की आत्महत्या : मां-बाप का था इकलौता बेटा

एएम नाथ : पांवटा साहिब। 12वीं कक्षा में फेल होने पर एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। छात्र ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा रिजल्ट घोषित करने के एक दिन बाद अपने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

14 करोड से बंगाणा में बनेगा सिविल अस्पताल का नया भवन, सीएम जल्द करेंगे शिलान्यास – कंवर

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने बंगाणा में लाइव देखा वर्चुअल संवाद कार्यक्रम, निशुल्क राशन किट्स भी की वितरित ऊना, 25 सितंबर – ग्रामीण विकास पंचायती राज, कृषि, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री वीरेंद्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

JCCB में कथित ऋण अनियमितताओं पर नाबार्ड से स्वतंत्र जांच की मांग

2017 की जांच में तीनों आरोप सिद्ध होने का दावा, कार्रवाई नहीं होने पर उठाए सवाल पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के अधिवक्ता मुकेश कुमार शर्मा ने परिवार को दिए ऋण और प्रतिभूति की वैधता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर पंचायत करसोग चुनाव, नामांकन प्रक्रिया के अन्तिम दिन 10 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

नगर पंचायत करसोग से कुल 17 नामांकन पत्र दाखिल एएम नाथ।  करसोग :  नगर पंचायत करसोग के वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के अन्तिम दिन कुल 10 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन...
Translate »
error: Content is protected !!